मुलताई: फोरलेन पर आधी रात को कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त

मुलताई, मध्य प्रदेश। मुलताई के फोरलेन मार्ग पर ड्रीमलैंड सिटी के पीछे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्री पांढुर्णा की ओर जा रहा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
फोरलेन पर आधी रात को कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त
फोरलेन पर आधी रात को कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्तराज एक्सप्रेस

मुलताई, मध्य प्रदेश। फोरलेन मार्ग पर ड्रीमलैंड सिटी के पीछे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्री पांढुर्णा की ओर जा रहा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पलटने से उसमें सवार चालक सहित पांच लोग फंस गए जिन्हें संजीवनी 108 एवं अन्य लोगों की सहायता से कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में दो लोगों को चोट आई बाकि तीन लोगों को मात्र आंशिक चोट आई है।

आधी रात हुआ हादसा :

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात्री लगभग 1.30 बजे भोपाल से पांढुर्णा जा रही कार क्रमांक एमएच 31 ईए 8802 अचानक अनियंत्रित होकर फोरलेन के साईड में लगे पेड़ों से टकराकर पलट गई। सूचना पर संजीवनी 108 ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में देवकांत पिता विश्वनाथ 43 वर्ष तथा राजेश पिता नत्थू 49 दोनों निवासी पांढूर्णा घायल हुए वहीं तीन को मात्र आंशिक चोट आई है। कार पलटने के दौरान अंदर सवार लोगों को निकालने के लिए कार का कांच तोड़ा गया जिसके बाद चालक सहित अन्य लोग बाहर आए जिन्हे अस्पताल ले जाया गया।

फोरलेन पर चल रहा मरम्मत कार्य जिससे हुई दो दुर्घटनाएं :

फोरलेन पर ड्रीमलैंड सिटी के पीछे मार्ग मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जिससे वहां संकेतक लगाए गए हैं लेकिन रात में वाहन चालकों को संकेतक नजर नही आने से दो दिन में दो दुर्घटनाएं उसी स्थान पर हुई है। शुक्रवार सुबह ही गौवंश से भरी पिकअप जहां दुर्घटनाग्रस्त हुई थी वहीं रात में तेज गति के कारण संकेतक नजर नही आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बैतूल से नागपुर लेन पर लगातार मरम्मत का किया जा रहा है जिसमें रात में कार्य रूकने के बाद संकेतक लगा दिए जाते हैं लेकिन तेज गति से गुजरने वाले वाहनों को संकेतक नजर नहीं आने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com