गुना: अमानवीयता की एक तस्वीर, गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर घुमाया

गुना, मध्यप्रदेश: 5 महीने की गर्भवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है जहां सजा के तौर पर महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठाकर घुमाया गया।
गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर घुमाया
गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर घुमायाSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां सरकार द्वारा कई योजनाओं चल रही है वहीं आपराधिक घटनाओं के साथ अमानवीयता से भरी खबर भी सामने आ रही हैं, इस बीच ही 5 महीने की गर्भवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठाकर 3 किमी तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया गया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला गुना जिले से सामने आया है जहां 5 महीने की गर्भवती के साथ बदसलूकी की गई है। बताया जा रहा है कि, महिला का पति उसे दूसरे युवक के पास छोड़ गया था। इस बात से नाराज महिला के ससुराल पक्ष वालों ने उसका जुलूस निकाला। साथ ही महिला को लाठी-डंडे से पीटते रहे, पत्थर भी मारे। बता दें कि, यह घटना 9 फरवरी की है, लेकिन सोमवार यानी 15 फरवरी को इसका वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दी सफाई

इस संबंध में, पुलिस ने घटना के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 294 (गाली देना), धारा 323 (धक्का देना, चांटा मारना), धारा 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। मामले में गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि घटना मेरे पदभार संभालने से पूर्व हुई है। इस मामले में सख्त धाराएं लगाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com