भोपाल : मध्यप्रदेश आयुर्वेद कॉलेजों की पड़ताल करेंगे केंद्रीय आयुष सचिव

भोपाल, मध्य प्रदेश : आयुर्वेद कॉलेजों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने की कवायद। केंद्रीय आयुष सचिव अपने दल के साथ आएंगे मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश आयुर्वेद कॉलेजों की पड़ताल करेंगे केंद्रीय आयुष सचिव
मध्यप्रदेश आयुर्वेद कॉलेजों की पड़ताल करेंगे केंद्रीय आयुष सचिवSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रदेश के आयुर्वेद कॉलेजों की जांच-पड़ताल करने केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और उनका दल जल्दी ही मप्र आ सकता है। केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों की चिकित्सा शिक्षा एवं संबंधित अस्पतालों में नियमों का कितना पालन हो रहा है और कॉलेजों का मौजूदा स्तर क्या है, इसको लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। केंद्रीय आयुष सचिव श्री वैद्य का दौरा जानकारी बिना सार्वजनिक किए होगा।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों की चिकित्सा शिक्षा एवं संबंधित अस्पतालों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सभी कॉलेजों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर कॉलेजों मे सुधार किये जाएंगे। आयुष मंत्रालय ने साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेद कॉलेज तैयार करने की योजना बनाई है। योजना को अमलीजामा पहनाने की मंशा से सबसे पहले कॉलेजों के वर्तमान हालात पता किए जाएंगे।

लापरवाही कर रहे कॉलेजों पर होगी कार्यवाही :

केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा बिना पूर्व जानकारी दिए, किसी भी कॉलेज मे जाकर वहां के हालात देखेंगे। केंद्रीय आयुष सचिव और उनके दल की रिपोर्ट के आधार लापरवाही कर रहे कॉलेजों पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कमियां मिलने पर पहले कॉलेज प्रबंधन को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा, अगर केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और उनका दल कॉलेज प्राबंधन की बात से संतुष्ट होते हैं, तो सुधार का मौका दिया जाएगा।

फरवरी - मार्च में तैयार होगी रिपोर्ट :

सूत्रों के अनुसार फरवरी-मार्च में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार होगी। इसकी तैयारी केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने शुरू कर दी है। कॉलेज संचालन के नियम और जानकारी से संबधित दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। कॉलेजों से कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे और सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए रिपोर्ट बनाई जाएगी।

इनका कहना है :

केंद्रीय आयुष मंत्रालय, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों मे सुधार कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहता है, इसलिए सभी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के मौजूदा हालात पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाही भी होगी।

वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, केंद्रीय आयुष मंत्रालय

आयुर्वेद कॉलेजों में गुणात्मक सुधार लाना बेहतर कदम है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय है कि आयुर्वेद कॉलेज, विश्व में प्रमाणिकता के साथ विकसित हों। इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिसका लाभ भविष्य में छात्रोंं को भी मिलेगा। विदेशी छात्र भारत में और भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ सकेंगे।

डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता,आयुर्वेद आयुष मेडिकल एसोसिएशन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com