Morena : उतरकर फिर चढ़ने लगी चंबल, जल स्तर 144 मीटर तक पहुंचने की संभावना

मुरैना, मध्य प्रदेश : बीते रोज घटकर 140.10मीटर पर पहुंच गया था जलस्तर, अब पार्वती नदी में उफान का असर और चंबल नदी एक बार फिर पुराने पुल को डुबोने लौट आई है।
पार्वती नदी में उफान का असर
पार्वती नदी में उफान का असरराज एक्सप्रेस, संवाददाता

मुरैना, मध्य प्रदेश। चंबल नदी एक बार फिर पुराने पुल को डुबोने लौट आई है। बीते रोज तेजी से जल स्तर घट जाने के बाद पुराना ब्रिज पानी से बाहर आ गया था, लेकिन आज फिर से जलस्तर बढ़ जाने से लहरें पुराने ब्रिज से टकराने लगी हैं। शनिवार शाम को चंबल नदी का जल स्तर 141.40मीटर पर पहुंच गया है, बीते रोज यह जल स्तर 140.10मीटर पर आ गया था। इस बार चंबल नदी का जल स्तर बढ़ने का कारण कोटाबैराज से छोड़ा गया पानी नहीं बल्कि गुना व शिवपुरी में हो रही तेज बारिश है। यहीं की बारिश का पानी पार्वती नदी के जरिए चंबल में आकर मिल गया है।

बीते रोज घट रहे जल स्तर से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आज बढ़े जलस्तर ने साफ कर दिया कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। हालांकि प्रशासन ने चंबल किनारे बसे गांव के लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है साथ ही कुछ ऐसे गांवों को भी खाली करा लिया गया है जहां पानी पहुंचने का खतरा है। ऐसे सभी गांवों की कुल संख्या अब तक 74 पर पहुंच गई है। प्रशासन ने 74 गांव के आठ हजार 78 लोगों को सरकारी स्कूल व पंचायत भवनों में पहुंचा दिया है। इन ग्रामीणों के भोजन-पानी का प्रबंध पंचायत स्तर से किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चंबल नदी का जल स्तर रविवार को फिर से 144मीटर तक पहुंच सकता है।

इस तरह बढ़ा चंबल का जल स्तर :

सुबह 7 बजे : 140.40

सुबह 8 बजे : 140.50

सुबह 9 बजे : 140.60

सुबह 10बजे : 140.70

सुबह 11 बजे : 140.80

दोपहर 12 बजे : 140.90

दोपहर 01 बजे : 141.00

दोपहर 02 बजे : 141.20

दोपहर 03 बजे : 141.30

शाम 04 बजे : 141.30

शाम 05 बजे : 141.40

शाम 06 बजे : 141.50

चंबल नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। गुना व शिवपुरी में हुई तेज बारिश का असर चंबल नदी पर दिख रहा है। शाम तक यह जलस्तर 141.40 तक आ गया था। अभी जलस्तर और भी बढऩे की संभावना है। चंबल नदी का जलस्तर रविवार को 144मीटर तक पहुंच सकता है। सुरक्षा के लिहाज से हमने से ऐसे गांव से भी ग्रामीणों को निकाल लिया है जिन गांवों में पानी पहुंचने की उम्मीद है।

बी.कार्तिकेयन, कलेक्टर मुरैना

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com