MP में भारत जोड़ो यात्रा के शेड्यूल में बदलाव
MP में भारत जोड़ो यात्रा के शेड्यूल में बदलावSocial Media

भारत जोड़ो यात्रा के शेड्यूल में बदलाव- अब 20 को नहीं बल्कि 23 नवंबर को MP में प्रवेश करेगी यात्रा

भोपाल, मध्यप्रदेश: राहुल गांधी की यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है, अब भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर की जगह 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में दाखिल होगी।

हाइलाइट्स :

  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिर हुआ बदलाव

  • 20 की जगह 23 नवंबर को दाखिल होगी मध्यप्रदेश में

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया फैसला

  • इस बैठक में मध्यप्रदेश के बड़े नेता हुए शामिल

  • 21 और 22 नवंबर को यात्रा पर ब्रेक के कारण लिया गया फैसला

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है, ऐसे में ये यात्रा’ 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में पहुंचने वाली थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर की जगह इस तारीख को मध्यप्रदेश में दाखिल होगी, बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

अब इस दिन होगी यात्रा की एंट्री :

मिली जानकारी के मुताबिक अब राहुल गांधी की यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश नहीं आएगी। बता दें, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के साथ हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि, अब भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर की जगह 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में दाखिल होगी। बता दें, राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया शामिल हुए थे।

भारत जोड़ा यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से शुरू होगी

इस निर्णय के बाद अब राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के बोदरली गांव से शुरू होगी, यह रैली मध्यप्रदेश के कई जिलों में घूमेगी। ऐसे में कई जिलों में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान नृत्यों से इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इधर, एमपी में कांग्रेस नेता तैयारियों की मॉनीटरिंग और प्रतिदिन चर्चा कर रहे हैं, आज कमलनाथ खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर जिले में इस यात्रा के मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co