छतरपुर: दिसंबर के पहले सप्ताह में भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों का आखिरी चरण चल रहा है, जिले स्तर पर होने वाले मंडल चुनावों के बाद अब जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी दिसंबर के पहले सप्ताह में ही हो जाएगी।
भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष
भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्षPankaj Yadav

राज एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों का आखिरी चरण चल रहा है। जिले स्तर पर होने वाले मंडल चुनावों के बाद अब जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी दिसंबर के पहले सप्ताह में ही हो जाएगी। भाजपा का संगठन छतरपुर जिलाध्यक्ष के लिए नेताओं की स्वीकारोक्ति के आधार पर 29 नवंबर को भोपाल में आयोजित होने वाली जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में नए जिलाध्यक्ष के बारे में विचार करेगा। सूत्रों के मुताबिक नए जिलाध्यक्ष का नाम 30 नवंबर अथवा 1-2 दिन बाद सामने आ सकता है।

छतरपुर जिलाध्यक्ष के लिए जिन तीन लोगों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं उनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह एवं ओबीसी चेहरे के रूप में विवेक चौरसिया बिट्टू के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि -

भाजपा ने जिले की विभिन्न इकाईयों के चुनाव के लिए लगभग दो माह पहले ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। भाजपा के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है जिनकी देखरेख में मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

चुनाव प्रक्रिया के बीच में ही भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का तबादला हो गया और केशव भदौरिया को संभागीय संगठन मंत्री बनाया गया है। केशव भदौरिया छतरपुर जिले की राजनीति को पूरी तरह समझ भी नहीं सके और उनकी देखरेख में जिलाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण फैसला पार्टी को करना है। सूत्र बताते हैं कि, नए होने के कारण पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी संगठन के इस चुनाव में पर्याप्त दखल दे सकते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com