छतरपुर: जमीनी विवाद पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की हत्या

छतरपुर, मध्यप्रदेश : जिला मुख्यालय के दूरस्थ अंचल बकस्वाहा में जमीनी विवाद के चलते भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या का जघन्य मामला सामने आया है।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्याPankaj Yadav

राज एक्सप्रेस। जिला मुख्यालय के दूरस्थ अंचल बकस्वाहा में जमीनी विवाद के चलते भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर की हत्या का जघन्य मामला सामने आया है। एक महिला और उसके दो बेटों ने मिलकर सौरभ पाटकर के साथ लाठियों एवं हंसिए से मारपीट कर दी। गंभीर अवस्था में सौरभ को दमोह के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

बकस्वाहा टीआई आरएन ने बताया

बकस्वाहा टीआई आरएन तिवारी ने बताया कि सौरभ पाटकर एवं अब्दुल के बीच वीरगढ़ में एक जमीन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते जब अब्दुल की मां गुरूवार की शाम यहां घास काट रही थी तो सौरभ ने आकर इसका विरोध किया। विरोध का जवाब देते हुए अब्दुल और उसके भाई अमीन व उसकी मां ने सौरभ पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया और हाथ में मौजूद हंसिया मार दिया। गंभीर घायल अवस्था में सौरभ को दमोह अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक सौरभ की उम्र 32 साल थी। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।

पुलिस ने 1 घंटे में पकड़े आरोपी

फोर्स तैनात इस घटना के बाद पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद किसी भी तरह का साम्प्रदायिक माहौल खराब न हो इसके लिए पूरे शहर में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। आस-पास के थानों का पुलिस बल भी बकस्वाहा में बुला लिया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com