मुख्यमंत्री ने लिया जम्बूरी मैदान और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का जायजा

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने लिया जम्बूरी मैदान और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री ने लिया जम्बूरी मैदान और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का जायजाRaj Express

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और समस्त कार्यक्रमों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों के स्वरूप और सिलसिलेवार अलग- अलग गतिविधियों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। रविवार को जंबूरी मैदान और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

स्टेट कमांड सेंटर में सीएम ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली :

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय के पास स्थित स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में आ रहे प्रतिभागियों के परिवहन, आवास और भोजन आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों में से आ रहे जनजातीय समुदाय के प्रतिभागियों सहित अन्य आमंत्रियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजधानी में परिवहन के लिए निर्धारित रूट की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों सहित सभी नागरिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी की 15 नवंबर की भोपाल यात्रा के पूर्व आमंत्रित प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित परिवहन की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। चौहान ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। जनजातीय गौरव दिवस समारोह में आने वाले जनजातीय वर्ग के भाइयों के आने-जाने की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के लिए यातायात के मार्ग और निर्धारित रूट की जानकारी भी प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिसर के हैलीपेड को भी देखा :

मुख्यमंत्री ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिसर स्थित हैलीपेड का अवलोकन किया। उन्होंने इस क्षेत्र की आवासीय दीवारों पर आवश्यक सज्जा के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री जी द्वारा हैलीपेड से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक जाने के मार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी ली।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भी पहुंचे सीएम :

मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के सोमवार को आगमन और कार्यक्रम के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेलवे प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह स्थल का भी लिया जायजा :

मुख्यमंत्री ने जंबूरी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन पर की जा रही तैयारियां देखी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह स्थल का अवलोकन कर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मंच, बैठक व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के प्रबंधों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस समारोह में आए कुछ जनजातीय भाई-बहनों से भेंट कर चर्चा भी की। अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को कार्यक्रम स्थल पर की गई समस्त व्यवस्थाओं का विवरण दिया।

प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय का कर्ज उतार रहे हैं :

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि देश की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। यह उनका देश पर ऋण है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से इस ऋ ण को उतारने का प्रयास किया है। पूरी दुनिया आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की तरफ देख रही है। उनके निर्णयों और कार्य-शैली से अनेक राष्ट्र प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को जनजातीय योद्धाओं के योगदान की जानकारी दी जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इन योद्धाओं के प्रति जो सम्मान व्यक्त किया है और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया है, उससे जनजातीय समुदाय की जिन्दगी बदलने के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com