विदिशा में 500 बिस्तरीय अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

स्व. श्री माधवराव सिंधिया के नाम पर होगा विदिशा का 500 बिस्तरीय जिला अस्पताल। मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा विदिशा जिला चिकित्सालय का नव-निर्मित भवन लोकार्पित किया गया।
विदिशा में 500 बिस्तरीय अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
विदिशा में 500 बिस्तरीय अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन Social Media

राज एक्सप्रेस। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज विदिशा में 144 करोड़ रुपये लागत के नव-निर्मित 350 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण कर उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल 500 बिस्तर का होगा। अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विदिशा जिले में 23 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि हमने 11 माह में साफ नीयत और नीति से पूरे प्रदेश में भरोसे का वातावरण बनाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्थाओं के साथ बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। कमल नाथ ने कहा कि अल्प समय में किए गए प्रयासों से उद्योगों की प्रदेश के प्रति रुचि बढ़ी है, वे निवेश के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नई सोच के युवाओं को, जो स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना चाहता है, उन्हें अपने ही प्रदेश में मनपसंद रोजगार मिले। उन्होंने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सुनियोजित नीति तैयार की जा रही है।

किसानों को कर्ज माफी से नहीं, खेती को मुनाफे का व्यवसाय बनाकर खुशहाल बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों को अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसानों को कर्ज माफी से नहीं, खेती को मुनाफे का व्यवसाय बनाकर खुशहाल बनाएंगे।उन्होंने बताया कि विदिशा जिले में 86 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ है। शेष किसानों की कर्ज माफी की प्रक्रिया प्रचलन में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई अति-वृष्टि से हमारे किसानों की फसलें चौपट हुई हैं और अधोसंरचना को भी भारी नुकसान पहुँचा है। केन्द्र सरकार मदद देने के मामले में प्रदेश की जनता से सौतेला व्यवहार कर रही है। केन्द्रीय अध्ययन दल के सर्वे के बाद भी प्रदेश को अभी तक कोई भी सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद राज्य सरकार ने किसानों को राहत राशि देना शुरू कर दिया है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि प्रदेश में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। चिकित्सा महाविद्यालयों की सीटों में चार गुना वृद्धि की जाएगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए 30 प्रतिशत बजट बढ़ाया है। अब तक 1800 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की गई है और 4000 रिक्त पदों को भरा गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com