हम करेंगे विकास : कमलनाथ
हम करेंगे विकास : कमलनाथSocial Media

शिवराज की सरकार घोषणा वाली सरकार, हम करेंगे विकास : कमलनाथ

झाबुआ, मध्यप्रदेश : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है।

राज एक्सप्रेस। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि, वह घोषणाएं करने पर नहीं, बल्कि काम करने पर विश्वास रखते हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ झाबुआ पहुंचे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को झाबुआ पहुंचे। वे यहां पाॅलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर दो सभाओं में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि- भाजपा ने पिछले 15 वर्ष में प्रदेश को सिर्फ घसीटा, उसका विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिर्फ घोषणाएं ही करने का काम किया। इस बार प्रदेश और झाबुआ की जनता ने समझदारी से काम लिया और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य की कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास कर नया मध्यप्रदेश बनाकर दिखायेगी।

झाबुआ में मिली जीत पर जनता का आभार जताया

उन्होंने कहा कि- झाबुआ के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। झाबुआ जिले के लोगों को छिंदवाड़ा की तरह ही वे स्नेह और सम्मान देंगे, जब भी झाबुआ उन्हें याद करेगा में वे आएंगे। इस मौके पर उन्होंने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर जनता का आभार जताया। सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री, कृषि मंत्री, पंचायत मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, नर्मदा घाटी विकास मंत्री, संस्कृति मंत्री सहित विधायक सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सच्चाई का साथ देने पर झाबुआ की जनता को धन्यवाद: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झाबुआ की जनता को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा, उन्होंने सच्चाई का साथ देकर, इस क्षेत्र के विकास की एक नई इबारत लिखने का जो अवसर दिया है, उसे साकार किया जाएगा।

श्री कमलनाथ यहां पंचायत राज एवं पंच, सरपंच, सचिव, पटेल तड़वी एवं कोटवार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, झाबुआ के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए हम प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। इस क्षेत्र से उनका चुनावी नहीं बल्कि दिल से जुड़ा हुआ एक संबंध है और इसका पूरा सम्मान होगा। इस क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास सरकार के प्रति व्यक्त किया है। जो सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए वे उन्हें कहना चहते हैं कि, उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा।

हम प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे: कमलनाथ

  • झाबुआ इस क्षेत्र की जनता ने यह साबित किया है कि, वह भले ही आर्थिक रूप से सक्षम न हो भोले-भाले हैं पर समझदार हैं।

  • इस क्षेत्र की जनता को जब भी कोई परेशानी होगी मुख्यमंत्री उनके साथ खड़े रहेंगे और हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

  • उन्होंने कहा कि आलोचना और घोषणा की राजनीति से अलग रहकर नई सरकार ने साढ़े नौ माह में मध्यप्रदेश के विकास का एक नया नक्शा बनाने की योजना बनाई है।

  • हमने अपने अल्प समय को साढ़े नौ माह के कार्यकाल में अपनी नियत और नीति का परिचय देते हुए हर वर्ग के विकास की आधारशिला रखी है।

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि आर्थिक तंगी, खजाना खाली होने के बाद भी जनता को दिए गए वचन को पूरा करते हुए हमने प्रदेश के 21 लाख किसानों को कर्जा माफ किया। यह कर्ज माफी की प्रक्रिया की पहली सीढ़ि है।

  • आने वाले दिनों में प्रदेश के लाखों किसानों का कर्ज माफ होने जा रहा है।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, कृषि के क्षेत्र में हमारे सामने कई चुनौतियाँ हैं। नौजवानों को रोजगार देने की हमारे सामने चुनौती है।

उन्होंने कहा कि

हर व्यक्ति को पानी मिले, स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों, यह हमारा लक्ष्य है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।नौजवानों को रोजगार देने के लिए निवेश का एक नया वातावरण पूरे प्रदेश में बनाया गया है। हमारी कोशिश होगी जिन बच्चों को उनके माता-पिता ने बड़े प्यार से पाला है उन्हें भटकना न पड़े, लोगों की क्रय शक्ति बढ़े इसके लिए आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा-

विकास के लिए जरूरी है कि, सिर्फ आलोचना न हो बल्कि हम कैसे अपने प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाए इसके लिए हमें सुझाव मिले। हमारे आदिवासी भाई मुख्यधारा से जुड़ें और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनें। इसमें सभी लोग एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा है कि, नई परम्परा तहत सरकार काम करने की घोषणा नहीं करेगी, बल्कि जनता घोषणा करेगी की काम हो गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com