"नमस्ते ओरछा" महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ 6 मार्च को सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन ओरछा (जिला निवाड़ी) में 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जानिए क्या होगा इस महोत्सव में खास...
"नमस्ते ओरछा" महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ
"नमस्ते ओरछा" महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बताया कि इस 3 दिवसीय महोत्सव में ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय खान-पान और लोक कलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। ओरछा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिये महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव पर्यटन ने बताया कि महोत्सव में फूड एण्ड क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देश के मशहूर व्यंजन बनाने वाले शेफ भाग लेंगे। प्रमुख सचिव ने महोत्सव के दौरान सभी गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिये वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

"नमस्ते ओरछा" महोत्सव की समीक्षा बैठक में बताया गया कि, महोत्सव के लिये ओरछा में 2 हैलिपे बनाए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिये समस्त जानकारियों को समावेशित कर पंपलेट तैयार कर ओरछा नगर के सभी हॉटेल्स में रखवाए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिये महोत्सव के दौरान ओरछा में ई-रिक्शा चलाये जाएंगे। समीक्षा बैठक में बताया गया कि, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बेतवा नदी के कंचना घाट के तट पर महा-आरती होगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नृत्य-नाटिका और संगीत के अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

बता दें, मुख्यमंत्री कमल नाथ 7 मार्च को ओरछा में बिजनेस मीट को संबोधित करेंगे। प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योगपति और बुंदेलखण्ड के ट्रेवल्स-टूर ऑपरेटर्स बिजनेस मीट में शामिल होंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com