प्रकृति में केवल जीवन ही नहीं, यह जीने का सलीका भी सिखाती है: मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल, मध्यप्रदेश : दैनिक संकल्प के क्रम में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर नारियल का पौधा लगाया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कही ये बात...
CM ने नारियल का पौधा लगाया
CM ने नारियल का पौधा लगायाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए एवं धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक है। अपने मध्यप्रदेश को हरा-भरा रखने हर दिन एक पेड़ लगाने के संकल्प के तहत सीएम द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आज मुख्यमंत्री ने निवास में नारियल का पौधा लगाया है।

सीएम ने लगाया नारियल का पौधा

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने नारियल का पौधा लगाया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रकृति में केवल जीवन ही नहीं, यह जीने का सलीका भी सिखाती है। इसकी सेवा में अप्रतिम सुख है। आज नारियल रोपकर आनंद हुआ। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा "फूलों से सीखिए सबके जीवन में रंग भरना, पेड़ों से सीखिए ऊँचाईयों को छूना। कलियों से सीखिए मुस्कुरा कर जीना, काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना"

नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है: CM

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है, इसलिए पूजापाठ और मंगल कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे थकान या कमजोरी लगने पर ताजगी महसूस होती है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।

बता दें कि, पर्यावरण (Environment) सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए और वृक्षारोपण करें। तो वहीं, पौधारोपण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। उसी दिन से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में हर दिन एक पेड़ लगा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com