मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धन्यवाद इंदौर में शामिल हो की कई घोषणाएं

इंदौर, मध्यप्रदेश : अभय प्रशाल में शनिवार को आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्या के भव्य स्मारक निर्माण के साथ ही 160 करोड़ रूपए स्मार्ट कम्पनी के लिए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धन्यवाद इंदौर में शामिल हो की कई घोषणाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धन्यवाद इंदौर में शामिल हो की कई घोषणाएSocial Media

हाइलाइट्स :

  • स्मार्ट सिटी के लिए 160 करोड़, ऑक्सीजन प्लांट के लिए 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा।

  • मुख्यमंत्री ने 11.35 करोड़ लागत व 13.80 टन क्षमता के 11 ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण किया।

  • देवी अहिल्या के भव्य स्मारक निर्माण के साथ ही तकरीबन दो सौ करोड़ रु. के कार्यों की घोषणा की।

  • अभय प्रशाल में आयोजित हुआ धन्यवाद कार्यक्रम।

इंदौर, मध्यप्रदेश। अभय प्रशाल में शनिवार को आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्या के भव्य स्मारक निर्माण के साथ ही उन्होंने 160 करोड़ रूपए स्मार्ट कम्पनी के लिए देने की घोषणा की। साथ ही 25 करोड़ रुपए ऑक्सीजन प्लांट के लिए और इलाज व्यवस्था के लिए 10 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने 11.35 करोड़ रूपये लागत व 13.80 टन क्षमता के 11 ऑक्सीजन प्लांट्स का वर्चुल लोकार्पण किया। आरंभ में मुख्यमंत्री ने कन्यापूजन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री का फूल, माला, पगड़ी आदि से स्वागत प्रतिबंधित रखा गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों को उस इंदौरी जज्बे के लिये धन्यवाद दिया, जिसके कारण इंदौर नित नये कीर्तिमान रच रहा है। मुख्यमंत्री ने इंदौर वासियों के टीकाकरण के प्रति जागरूकता और रिकार्ड बनाने, राधास्वामी सत्संग में विशाल परोपकार का प्रतीक कोविड केयर सेंटर बनाने के लिये इंदौरियों की दानशीलता और इंदौर को कोरोना की विभीषिका से निकालने में जनसहयोग की भावना का आभार व्यक्त किया।

निजी अस्पताल को 50 प्रतिशत केपिटल सब्सिडी मिलेगी :

मुख्यमंत्री न केवल कोरोना योद्धाओं के बलिदान को याद किया वरन उनके परिजनों का आभार भी माना। श्री चौहान ने इंदौर की जनता का स्मार्ट सिटी, स्वच्छता, समर्पण, सेवा, सामाजिक सदभाव, समन्वय, संस्कृति और संस्कार में अव्वल रहने पर अव्वल रहने पर कहा कि यह इंदौर की गौरवशाली परम्परा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निर्धारित बेड संख्या वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का होना अनिवार्य किया जाएगा। निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए पचास प्रतिशत केपिटल सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बोलिया छत्री, गाँधी हॉल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के साथ ही संजय सेतु पर दो पहिया वाहनों के लिये मल्टी लेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 97 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

खतरा अभी टला नहीं है :

श्री चौहान ने कोरोना की दूसरी लहर को कभी न भूले जाने वाली त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण और प्रशासन के सहयोग और सबसे उल्लेखनीय क्रायसिस मैनेजमेंट समिति के द्वारा किए गए कार्यों से ही हम इससे पार पा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत गरीबों को रुपए दो, जिससे वह सूदखोर के चक्कर में नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और कोविड कंट्रोल के लिए इंदौर प्रदेश देश ही नहीं समूचे विश्व में जाना जाए, ऐसी प्लानिंग की जाए। सेम्पल ट्रेकिंग टेस्टिंग के जरिये कोरोना की संभावित लहर को रोकने की दिशा में हर संभव कार्य किये जायें। कोविड काल में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है। इसे बरकरार रखने के लिये पहले ही ऑक्सीजन टेंकरों के लिये अनुबंध किया जाये। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो। बाहर से आने वालों पर निगरानी रखी जाये। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाये। राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे ने इंदौर जिले में कोविड कंट्रोल की दिशा में किये गये कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी प्रशासनिक अधिकारी, विधायक आदि भी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com