मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया पूर्व मुख्यमंत्रियों से संवाद

कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से बात कर कोरोना नियंत्रण और लॉकडाउन पर उनसे सुझाव लिए।

राज एक्सप्रेस। वैश्विक महामारी कोरोना संकट और उसके बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके सुझाव एवं विचार जाने हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उमा भारती, कमलनाथ से दूरभाष के माध्यम से कोरोना नियंत्रण और लॉकडाउन के संबंध में उनके विचार एवं सुझाव जाने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप कोरोना संकट ने निपटने ने लिए अन्य आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्रियों ने राज्य में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों, आम लोगों की राहत के लिए की गई व्यवस्थाओं और श्रमिको को रोजगार देने के लिए उठाएं गए कदमों की जानकारी दी।

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हजार 426 हो गई हैं, जबकि 237 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। साथ ही 2,171 लोग ठीक हो चुके हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com