भोपाल : मुख्यमंत्री आज करेंगे 100 दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभ

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शुक्रवार, 26 फरवरी को दोपहर तीन बजे मिंटो हाल में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री आज करेंगे 100 दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री आज करेंगे 100 दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार, 26 फरवरी को दोपहर तीन बजे मिंटो हाल में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार और छतरपुर जिले के रसोई केंद्रों पर उपस्थित लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। रसोई केंद्र 52 जिला मुख्यालय और छह धार्मिक नगर मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में संचालित होंगे। कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह और इसी विभाग के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्षेत्रीय टीवी न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी किया जाएगा।

सतत निगरानी पोर्टल का भी करेंगे लोकार्पण :

मुख्यमंत्री श्री चौहान रसोई योजना की सतत निगरानी के लिए बनाए गए पोर्टल का भी लोकार्पण करेंगे। पोर्टल में प्रतिदिन लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, रसोई केंद्रों का विवरण, ऑनलाइन रसोई केंद्रों और नगरीय निकायों को दान देने की सुविधा जन-सामान्य के लिए की गई है। इस पोर्टल में एक डैशबोर्ड भी है, जिससे योजना क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ विभिन्न केंदों में योजना के क्रियान्वयन की बेहतर समीक्षा हो सकेगी। योजना के सभी रसोई केंद्रों को गुगल मेप पर भी टैग किया गया है। इससे रसोई केंद्रों को आम नागरिक आसानी से ढूंढ सकेंगे।

जरूरतमंद की थाली-नहीं रहेगी खाली :

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि योजना का मुख्य उद्देश्य किसी जरूरत मंद की थाली-नहीं रहेगी खाली है। रसोई केंद्र में सोमवार से शनिवार तक 10 रुपए प्रति थाली भोजन दिया जाएगा। भोजन वितरण सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। रसोई केंद्र की स्थापना बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल के पास की गई है। योजना से शहर के गरीब लोगों के साथ ही गांवों से मजदूरी के लिए शहर आने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे। दीनदयाल रसोई थाली में रोटी, मौसमी सब्जी, दाल एवं चावल दिया जाएगा।

नवीन योजना में रसोई केंद्रों की स्थापना के लिए 13 करोड़ 36 लाख रुपए एक-मुश्त सहायता और 15 करोड़ 84 लाख रुपए का आवर्ती व्यय का बजट स्वीकृत किया गया है। पहली बार राज्य शासन द्वारा पांच रुपए प्रति व्यक्ति के मान से अनुदान स्वीकृत किया गया है। दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के रूप में संस्थागत व्यवस्था के उपलब्ध होने से कोविड काल में गरीब शहरी नागरिकों, अप्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। महामारी के दौरान ये रसोई केंद्र अत्यंत सार्थक सिद्ध हुए। प्रथम चरण के आरम्भ से अब-तक एक करोड़ 42 लाख थाली भोजन कराया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com