नागरिकों को मिले त्वरित और सुलभ न्याय : कमल पटेल
नागरिकों को मिले त्वरित और सुलभ न्याय : कमल पटेलSocial Media

नागरिकों को मिले त्वरित और सुलभ न्याय : कमल पटेल

हरदा, मध्यप्रदेश : प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा में सिविल लाइंस थाने और टेमागांव पुलिस चौकी के 94 लाख रुपए की लागत से नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

हरदा, मध्यप्रदेश। प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा में सिविल लाइंस थाने और टेमागांव पुलिस चौकी के 94 लाख रुपए की लागत से नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नव-निर्मित भवनों में नागरिकों को त्वरित और सुलभ न्याय मिले। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन से जिले को बेहतर क्रिया-कलाप के लिए उत्कृष्ट बनाएं। उन्होंने उपस्थितजनों से भी अपील की कि जहां कहीं भी जनता को गलत होता दिखाई दे, तत्काल उन्हें या आईजी, कलेक्टर अथवा एसपी को सूचित करें।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर विकास की बयार बह रही है। हर गांव को हर क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। इसी दिशा में थानों को भी आधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। पुलिस को और अधिक व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। पुलिस विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए उच्चतर पद का प्रभार सौंपा गया है, जिससे कि वह और अधिक बेहतर तरीके से कत्र्तव्यों का निर्वहन कर सकें। मंत्री श्री पटेल ने हाल ही में पदोन्नत हुए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें :

मंत्री श्री पटेल ने हरदा में ओव्हर-लोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा नर्मदा मैया को सरकार ने जीवित इकाई घोषित किया है। उनके आंचल को छलनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मंत्री श्री पटेल ने हिदायत दी है कि ओव्हर-लोडिंग और अवैध उत्खनन रोकने में अक्षम थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि जिले में गौवंश का अवैध परिवहन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के कृत्यों को सख्ती से रोकना सुनिश्चित करें।

जनता की सहभागिता से करेंगे राम राज्य स्थापित :

मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि जनता की सहभागिता से ही राम राज्य की स्थापना की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि जहाँ कहीं भी गलत या अवैध कार्य होता दिखाई दे, तत्काल उसकी सूचना उन्हें या प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को दें। जनता से प्राप्त जानकारी पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। हम सभी को मिलकर हरदा जिले को उत्कृष्ट जिला बनाना है। मंत्री श्री पटेल ने नवीन थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर, आईजी नर्मदापुरम संभाग श्रीमती दीपिका सूरी, कलेक्टर संजय गुप्ता, एसपी मनीष कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co