सीएम का ऐलान- भारतीय महिला हॉकी टीम को 31-31 लाख रुपए देगी MP सरकार

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 31 लाख रुपये की सम्मान निधि देगी, सीएम चौहान ने बयान देते हुए कही ये बात...
शिवराज सरकार का ऐलान
शिवराज सरकार का ऐलानSyed Dabeer Hussain - RE
Submitted By:
Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की सराहना करते हुए शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है, इसके साथ ही CM चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम को देगी सम्मान निधि।

बता दें कि, शनिवार को CM चौहान ने नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है, साथ ही सीएम चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलने गई भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य जिन्होंने मध्यप्रदेश की हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनके साथ सभी महिला खिलाड़ियों को यह सम्मान निधि दी जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान देते हुए कहा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक बयान देते हुए कहा- Tokyo 2020 में गई भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए की सम्मान निधि से सम्मानित करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम खेल में भले हारी हो लेकिन उन्होंने देश का दिल जीता है।

हमारी महिला हॉकी टीम ने Tokyo 2020 में ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। वो भले ही हार गई हो, लेकिन देश का दिल उन्होंने जीता है।

CM चौहान ने कहा

बताते चलें कि भारतीय टीम शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से हार गई, ओलंपिक में यह अब तक का भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जो पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची।

आपको बताते चले कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश से संबंधित सदस्य विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को सम्मान निधि के रूप में एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- इन दो खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देगी MP सरकार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co