बड़वानी में आयोजित 'भगोरिया उत्सव' में शामिल होने पहुंचे सीएम
बड़वानी में आयोजित 'भगोरिया उत्सव' में शामिल होने पहुंचे सीएमSocial Media

बड़वानी में आयोजित 'भगोरिया उत्सव' में शामिल होने पहुंचे सीएम, लोगों ने किया स्वागत

बड़वानी, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री आज भगोरिया महोत्सव में शामिल होने सपत्नीक बड़वानी जिले के पाटी गांव पहुंचे, स्थानीय लोगों ने CM का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बड़वानी, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में 'भगोरिया उत्सव' का आयोजन किया गया है। बड़वानी में आयोजित 'भगोरिया उत्सव' में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह जिले के पाटी गांव पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने CM का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

बड़वानी जिले के पाटी में आयोजित भगोरिया उत्सव- न्यूज अपडेट

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर कहा- "आज बड़वानी में प्रेम के प्रतीक भगोरिया महोत्सव में भाग लेकर अंतर्मन अत्यंत आनंदित व प्रफुल्लित है। आत्मीय स्वागत ने मन को मोहित कर लिया। कितनी सुंदर संस्कृति है कितने ही मनोहर रंग हैं इनकी कला संस्कृति के। यह आनंद हर जीवन में हो, यही शुभेच्छा"

आज बड़वानी में भौंगर्या (भगोरिया) उत्सव में जनजातीय भाई-बहनों के बीच पहुंचकर जीवन एक नये रंग में रंग गया। उनके जीवन के हर क्षण, हर पल में ऊर्जा है, उत्सव है, आनंद है। उनकी आत्मीयता और प्रेम ने हृदय को आनंदित कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

बड़वानी में आयोजित भगोरिया उत्सव में सीएम ने कही ये बातें

  • बड़वानी की मेरी बहनों 600 गांवों से 280 गांवों में नल से जल योजना अंतर्गत स्वीकृत हो गई हैं। तेजी से काम चल रहा, हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।

  • भगोरिया और होली इस बार अच्छे से मनाना है, क्योंकि COVID19 पूरी तरह से कंट्रोल में है। इस बार फसल भी अच्छी आई है। कोरोना काल के जो बिजली के बिल आये थे, उसे भी आपको नहीं भरना है, आपका मामा शिवराज भरवायेगा।

  • ऐसे किसान जो कर्जमाफी न होने के कारण डिफाल्टर हो गए हैं, उनके कर्ज का ब्याज मध्यप्रदेश सरकार भरवाएगी। कोरोना काल के जितने भी बिल हैं, वह हम भरवाएंगे। हमने सरकारी कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे दिया। स्वसहायता समूह की बहनों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

  • पुलिस की 6 हजार भर्ती निकाल रहे हैं, जिसमें नई व्यवस्था के अंतर्गत आधे अंक लिखित परीक्षा और आधे अंक भाग-दौड़ के रखे जाएंगे। 13 हजार शिक्षकों की भर्ती हम तत्काल निकाल रहे हैं। उसके बाद 10 हजार और निकालेंगे। बैकलॉग के पद भी भरे जाएंगे। हमारा प्रयास है कि सबको रोजगार मिल सके।

  • पाटी में पुल के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। घाट के निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, स्ट्रीट लाइट के लिए 80 लाख रुपए, बस स्टैंड के लिए 40 लाख रुपए और पुलिया निर्माण के लिए 18 लाख रुपए दिए जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com