CM चौहान ने किया ऐलान- इन दो खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देगी MP सरकार

भोपाल, मध्यप्रदेश। टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के इन दो खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए देगी मप्र सरकार।
इन दो खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देगी MP सरकार
इन दो खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देगी MP सरकारSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। Tokyo Olympics में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है, बता दें कि गुरुवार सुबह टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात देकर कांस्य पदक जीत लिया है, इस जीत में मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा ने अपना योगदान दिया है।

इन दो खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देगी मप्र सरकार :

टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश से संबंधित सदस्य विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान निधि के रूप में एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

सीएम ने ट्वीट के जरिए कहा-

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है, इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं। नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा

CM ने कहा- ओलंपिक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारतीय टीम को कई श्रेष्ठ टीमों के विरूद्ध विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीलकांता शर्मा भी मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से चयनित होकर गए थे, राज्य सरकार द्वारा टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हाकी टीम का भी सम्मान और स्वागत किया जायेगा।

विवेक सागर और नीलकांता शर्मा
विवेक सागर और नीलकांता शर्मा Social Media

सीएम चौहान ने एक अन्य ट्वीट के जरिए पूरी भारतीय टीम को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं-

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल बाद कांस्य पदक जीतना पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री लगातार खेलों को प्रोत्साहन दे रहे हैं जिसका परिणाम आज दिख रहा है, इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए भारतीय Hockey टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपको बताते चलें कि इससे पहले पंजाब के खेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि इस ऐतिहासिक दिन पर (पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक खेलों का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार जीतने के अवसर पर) उन्हें नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये रुपये दिए जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com