CM चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग से की भेंट, इन विषयों पर किया विचार-विमर्श

भोपाल, मध्यप्रदेश: नई दिल्ली में CM ने केंद्रीय खेल मंत्री से भेंट कर खेलो इंडिया अधोसंरचना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए केन्द्रीय सहायता हेतु अनुरोध किया।
CM चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग से की भेंट
CM चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग से की भेंटSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। इन दिनों लगातार मुलाकातों का दौर लगातार जारी है, मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) मुलाकात की है।

सीएम ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री से भेंट कर खेलो इंडिया (Khelo India) अधोसंरचना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए केन्द्रीय सहायता हेतु अनुरोध किया और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022' का आयोजन मध्यप्रदेश में कराने के लिए सैद्धांतिक सहमति देने पर आभार व्यक्त किया।सीएम ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में "खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के आयोजन की औपचारिक घोषणा करने के साथ ही भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में केन्द्रीय सहायता से नवनिर्मित मल्टी परपज हॉल को लोकार्पित करने का अनुरोध किया।

सीएम चौहान ने बताया-

'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022' के आयोजन के लिए चालू वित्त वर्ष में 45 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से खेल से जुड़े केन्द्र सरकार में लम्बित प्रदेश के 56.93 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को शीघ्र पारित करने का अनुरोध किया।

बताते चलें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की थी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट कर कृषि क्षेत्र के विकास और किसान बन्धुओं के कल्याण के संबंध में विस्तृत चर्चा की थी वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश में खरीफ फसलों के लिये DAP व यूरिया के आवंटन का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़े- CM शिवराज ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तोमर और स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com