CM ने दी 'आजाद हिंद फौज दिवस' की बधाई, बोले- आज भारत के लिए अभूतपूर्व गर्व का दिन है

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के CM ने ट्वीट कर कहा- स्वतंत्रता सेनानी 'नेताजी' सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में गठित आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को शत्-शत् नमन।
आजाद हिंद फौज दिवस
आजाद हिंद फौज दिवसPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है, साल 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की थी, इस सरकार को आजाद हिन्द सरकार कहा जाता था। आजाद हिंद फौज दिवस पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कही ये बात।

सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, कही ये बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर आजाद हिंद फौज दिवस पर सभी को बधाई है, इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा- आज भारत के लिए अभूतपूर्व गर्व का दिन है। 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की अस्थायी आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कर ब्रिटिश सरकार को यह बता दिया था कि हम हिन्दुस्तानी अपना देश और अपनी सरकार चलाने में सक्षम हैं।

सीएम शिवराज बोले-

MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मातृभूमि को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने व स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने स्वतंत्रता सेनानी 'नेताजी' सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में गठित आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को शत्-शत् नमन, देशसेवा में दिया आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा गठित 'आजाद हिंद फौज' के स्थापना दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं और अमर शहीदों को नमन। नेताजी का एक ही उद्देश्य था, भारत की आजादी। देश की आजादी के लिए नेता जी और आजाद हिंद फ़ौज के सेनानियों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

आज के दिन बनी थी 'आजाद हिंद सरकार'

नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जो कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक होने के साथ ही भारत की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में से एक थे। 21 अक्टूबर 1943 के दिन सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई थी, आज आजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ है।

आपको बताते चलें कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में बनी इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड द्वारा भी मान्यता दी गई थी, लेकिन इस सरकार के पहले आजाद हिंद फौज सबसे पहले राजा महेंद्र प्रताप ने 29 अक्टूबर 1915 को अफगानिस्तान में बनाई थी, जिसे बाद में सुभाष चंद्र बोस को सौंप दिया गया था। जिसे बाद में सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार के नाम से स्थापित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com