विकास दुबे' की गिरफ्तारी पर CM ने MP पुलिस को दी बधाई
विकास दुबे' की गिरफ्तारी पर CM ने MP पुलिस को दी बधाईSyed Dabeer-RE

दुर्दांत अपराधी 'विकास दुबे' की गिरफ्तारी पर CM ने MP पुलिस को दी बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपराधी विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में संकटकाल के बीच उज्जैन के महाकाल मंदिर से कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पकड़ाया। बता दें कि उत्तरप्रदेश का मोस्टवांटेड विकास दुबे उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन के लिये पहुँचा था इस दौरान गिरप्तार हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को दी बधाई।

मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देते हुए कहा-

सीएम शिवराज चौहान ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार किया है, हिरासत में लिया है, मैं मध्य प्रदेश पुलिस को इसके लिए बधाई देता हूं। बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंडओवर करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज का बयान-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की गई है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है, शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे फरार चल रहा था जिसके बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज दुबे को उज्जैन से पकड़ लिया गया है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com