पुलिस जवानों की तिरंगा रैली को CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस जवानों की तिरंगा रैली को CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानाSocial Media

Har Ghar Tiranga: भोपाल में आयोजित पुलिस जवानों की तिरंगा रैली को CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Har Ghar Tiranga: मुख्यमंत्री ने Har Ghar Tiranga अभियान के अंतर्गत आयोजित पुलिस जवानों की तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर गृह मंत्री सहित अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहे।

Har Ghar Tiranga: इस साल देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसे आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश-प्रदेश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। ऐसे में राजधानी भोपाल में आयोजित पुलिस जवानों की तिरंगा रैली को CM शिवराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

भोपाल में पुलिस जवानों की तिरंगा यात्रा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में Har Ghar Tiranga अभियान के अंतर्गत आयोजित पुलिस जवानों की तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा- कल स्वतंत्रता दिवस है, आइये आज हम संकल्प लें कि देश की एकता और अखण्डता पर आंच नहीं आने देंगे, इस अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।

पुलिस जवानों की तिरंगा रैली में सीएम शिवराज ने कहा

भोपाल में आयोजित पुलिस जवानों की तिरंगा रैली में सीएम शिवराज ने कहा है कि, भारत की स्वतंत्रता के 75वें अमृतकाल में आप सब हाथ में तिरंगा लिये यह भाव प्रकट कर रहे हैं कि हे मां भारती तेरी आन, बान और शान को हम कभी कम नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो हम तेरे लिए अपने प्राण भी न्यौछावर कर देंगे।

मैं देश और प्रदेश के जवानों के सेवा भाव को प्रणाम करता हूं: CM

मुख्यमंत्री बोले- मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास है। हमारे मध्यप्रदेश के जवान न केवल पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन करते हैं, सर्वोच्च बलिदान देने में भी पीछे नहीं हटते हैं। मैं देश और प्रदेश के जवानों के सेवा भाव को प्रणाम करता हूं। एनसीसी, शौर्या दल और विभिन्न संगठनों के साथी यहां इस भाव के साथ खड़े हैं कि झण्डा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जाये। देश के गौरव और सम्मान की रक्षा ही हम सबका परम कर्तव्य है

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com