सीएम ने आज आवास पर की बैठक
सीएम ने आज आवास पर की बैठकSocial Media

सीएम ने आज आवास पर की बैठक, सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली, इस बैठक में शिवराज ने निर्देश देते हुए कहा कि सूदखोरों, साहूकारों की गतिविधियों पर सघन निगरानी रखें।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास पर बैठक की, मुख्यमंत्री निवास में बुलाई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भोपाल में कथित तौर पर सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों द्वारा जहर खाने की घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध रूप से इस कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ आज सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा- सूदखोरों, साहूकारों की गतिविधियों पर सघन निगरानी रखें। CM चौहान ने साहूकारी अधिनियम और अनुसूचित जाति ऋण विनियम के प्रावधानों पर चर्चा की।

सीएम चौहान ने आज निवास पर की बैठक :

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सूदखोरों और साहूकारों द्वारा मनमाना ब्याज लिए जाने के कारण कल की हृदय विदारक घटना घटित हुयी है। यह असहनीय है। राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और अवैध रूप से सूदखोरी का कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अधिकारियों से कहा है। चौहान ने अवैध तरीके से चल रही साहूकारी और सूदखोरी की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साहूकारी अधिनियम और अनुसूचित जाति रिण विनियम के संबंध में भी बैठक में चर्चा की।

बता दें कि, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में संजीव जोशी नाम के व्यक्ति ने सूदखोरों से परेशान होकर दो दिन पहले पत्नी अर्चना, मां नंदिनी और दो पुत्रियां ऋषिमा और पूर्वी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान पुत्री पूर्वी और एक अन्य सदस्य की मृत्यु हो गयी है। तीन अन्य का इलाज चल रहा है। संजीव ने कथित तौर पर कुछ लोगों से ऋण लिया था और उसके एवज में वे उससे मनमाना ब्याज वसूल रहे थे। पुलिस ने पिपलानी थाने में कल रात इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- Bhopal : कर्ज से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com