CM ने अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस एवं नगर निगम की नवीन बसों का किया शुभारंभ

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज CM ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस एवं अमृत योजना के अंतर्गत BMC की 50 शहरी लोक परिवहन बसों का शुभारंभ किया है।
अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस एवं बसों का शुभारंभ
अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस एवं बसों का शुभारंभSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। जहां देश-प्रदेश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है वही कोरोना संकट के माहौल में प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कई सुविधाएं दी जा रही हैं, इस बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस एवं नगर निगम की बसों का शुभारंभ किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आज मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री के साथ अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस एवं अमृत योजना के अंतर्गत BMC की 50 शहरी लोक परिवहन बसों का शुभारंभ किया गया है।

अहमदनगर नर्मदा वाटर सप्लाई पंप हाउस का उद्घाटन:

सीएम शिवराज ने कहा- भोपाल में हर नागरिक भाई-बहन को शुद्ध पीने का पानी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए चाहे नर्मदा जी का आगमन हो भोपाल में या छूटे हुए क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करनी हो, उसमें हमने पहले भी कसर नहीं छोड़ी, आगे भी नहीं छोड़ेंगे। हमारा भोपाल अद्भुत शहर है। ग्रीन, क्लीन भोपाल, ताल और तलैयों की नगरी भोपाल। इसके विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, चाहे वह स्मार्ट सिटी के विकास का सवाल हो या उद्यान हो, लगातार भोपाल आगे बढ़ता रहे, रोजगार युक्त भोपाल, यहां इन्वेस्टमेंट भी तेजी से ला रहे हैं। ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में बन रहा है। बच्चों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद बच्चों को बेहतर रोजगार मिलेगा।

नगर निगम की नवीन बसों का शुभारंभ:

नगर निगम की नवीन बसों का शुभारंभ कर सीएम ने कहा कि BCLL की बसों के संचालन से हमारे भाई-बहनों और विद्यार्थियों को बहुत सुविधा होगी, आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले अपना काम या पढ़ाई करके घरों को लौट सकेंगे, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन के अंदर भी ऐसी ही व्यवस्था हम उपलब्ध कराएंगे। BCLL की इन सभी बसों में जीपीएस और पैनिक बटन को लगाया गया है, बहनों-बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैनिक बटन लगाया गया है। बदमाशों और अराजक तत्वों से बहन-बेटियों को बचाने के लिए ये पैनिक बटन सुरक्षा का काम करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co