गांधी जी के सिद्धांत अपनाकर ही हम देश को सुरक्षित रख सकते हैं : कमलनाथ

छिन्दवाड़ा : गांधी जी के सिद्धांत और विचार आज की आवश्यकता इन्हें अपनाकर ही हम देश को सुरक्षित रख सकते हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
गांधी जी के सिद्धांत अपनाकर ही हम देश को सुरक्षित रख सकते हैं : कमलनाथ
गांधी जी के सिद्धांत अपनाकर ही हम देश को सुरक्षित रख सकते हैं : कमलनाथAditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। आज मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरे पर थे जहां विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया। उन्होंने फव्वारा चौक पर स्थापित गांधी जी प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वह एफ.डी.डी.आई. के दीक्षांत समारोह में गये।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि :

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत और उनके विचार आज की आवश्यकता है इन्हें अपने जीवन में अपनाकर ही हम इस देश को सुरक्षित रख सकते हैं। नाथ आज छिन्दवाड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने फव्वारा चौक पर स्थापित गांधी जी प्रतिमा स्थल का नामकरण गांधी चौक करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। गांधी जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनका पूरा विश्व सम्मान करता है। गांधी जी के सिद्धांत अपनाकर ही हम देश को सुरक्षित रख सकते हैं। हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों उनके आचरण और सिद्धांतों से जोड़ने की जरूरत है। आज पीढ़ी को गाँधी के बताये गए मार्ग पर चलना चाहिए। हम शांति, अहिंसा, सद्भाव के साथ अपनी देश के एकता और अखण्डता को तभी मजबूत रख सकते हैं गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com