विकास कार्य का शिलान्यास
विकास कार्य का शिलान्यासSocial Media

CM ने सागर जिले के ग्राम बसा तुलसीपार में विकास कार्य का किया शिलान्यास

आज विस्तारक के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर पहुंचे हैं, सागर जिले पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्य का शिलान्यास किया।

सागर, मध्यप्रदेश। भाजपा के 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महाअभियान में मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी विस्तारक के रूप में बूथ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, आज विस्तारक के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सागर जिले पहुंचे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने CM चौहान का किया स्वागत :

मिली जानकारी के मुताबिक आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली जनपद के ग्राम बसा तुलसीपार पहुंचे। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।

सागर जिले के ग्राम बसा में मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के ग्राम बसा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सागर जिले के ग्राम बसा में ज्ञानेंद्र सिंह मस्कोले जी के घर भोजन किया। वहीं, सीएम ने आज सागर प्रवास के दौरान ग्राम बसा में महिलाओं द्वारा बुंदेलखंड में गाये जाने वाले लोकगीतों में बहनों का साथ बुंदेली वाद्य यंत्र टिमकी और नगडिया बजाकर दिया।

विकास कार्य का शिलान्यास :

इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के ग्राम बसा तुलसीपार मैं महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों पर आधारित मेले में उत्पाद की जानकारी ली और समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस बीच सागर जिले के ग्राम बसा तुलसीपार में मुख्यमंत्री ने विकास कार्य का शिलान्यास किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- आज BJP बूथ विस्तारक योजना के तहत सागर जिले के देवरी विस क्षेत्र के ग्राम बसा तुलसीपार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आस-पास के गांव से भी आए भाई-बहनों से मिलकर मन आनंदित है। स्वर्गीय डॉ. परशुराम जी साहू ने यहां संगठन को अद्भुत विस्तार दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co