भारतीय नौसेना दिवस
भारतीय नौसेना दिवसSocial Media

MP के मुख्यमंत्री ने नौसेना के वीर जवानों को "भारतीय नौसेना दिवस" की दी हार्दिक बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भारतीय नौसेना दिवस है, भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नौसेना के वीर जवानों को बधाई दी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भारतीय नौसेना दिवस है। भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है, यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नौसेना के वीर जवानों को बधाई दी।

नौसेना के वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की बधाई : CM

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर कहा कि सामुद्रिक सीमाओं के साथ भारत के गौरव, सम्मान और संस्कृति की रक्षा करने वाले नौसेना के वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई! विश्व की सबसे बड़ी व अग्रणी भारतीय नौसेना का गौरवशाली इतिहास दिनोंदिन और समृद्ध हो, देश गर्व के साथ सदैव ऐसे ही खड़ा रहे, शुभकामनाएं!

भारतीय सामुद्रिक सीमाओं के सतत प्रहरी, अदम्य साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति सभी नौ-सैनिकों को नमन। देश के प्रति आपकी निष्ठा व समर्पण का भाव तथा आपकी शौर्यता एवं पराक्रम की गाथाएं सदैव भारतवासियों को देश की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- भारतीय नौसेना के पराक्रमी योद्धाओं और उनके परिजनों को नौसेना दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी विलक्षण मुस्तैदी और समर्पण ने देश की समुद्री सीमाओं को सदैव सुरक्षित रखा है। इस अथक योगदान के लिए समूचा देश आपका आभारी है। उन्होंने ने कहा कि नौसेना दिवस 1971 की जंग में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के दौरान कराची के नौसैनिक अड्डे को तबाह कर पाकिस्तान को धूल चटाने की सफलता का प्रतीक है। यह दिन केवल एक ऐतिहासिक घटना की सालगिरह ही नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना की अहमियत को सही परिप्रेक्ष्य में देखने का भी दिन है।

भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है :

बताते चलें कि सन 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भारी बमबारी करके उसे बुरी तरह से तबाह किया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे को तहस-नहस कर दिया। इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए, भारत में हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com