CM ने "ईश्वर चंद्र विद्यासागर" की पुण्यतिथि पर किया नमन
CM ने "ईश्वर चंद्र विद्यासागर" की पुण्यतिथि पर किया नमनSocial Media

CM ने निवास स्थित सभागार में "ईश्वर चंद्र विद्यासागर" की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया नमन

भोपाल, मध्य प्रदेश : महान समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर सीएम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंत्री सारंग उपस्थित रहे।

भोपाल, मध्य प्रदेश। आज महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी, नैतिक मूल्यों के संरक्षक तथा नारी-शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) की पुण्यतिथि है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

सीएम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास स्थित सभागार में महान समाज सुधारक एवं स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहे।

विद्या से केवल अपना नहीं,संपूर्ण समाज का कल्याण होता है-विद्यासागर प्रसिद्ध समाज सुधारक,स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके प्रखर विचारों के आलोक में राष्ट्र व समाज की उन्नति की दिव्य ज्योत सदैव देदीप्यमान रहेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

"ईश्वर चंद्र विद्यासागर" की पुण्यतिथि पर मंत्री विश्वास सारंग ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- देश के महान शिक्षाविद, विचारक, व समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं। आपके द्वारा समाज सुधार व महिला सशक्तिकरण के उत्थान के लिए किये गए कार्य समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

बताते चलें कि, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी ने नारी शिक्षा के लिए आवाज उठाई। उन्होंने बाल विवाह का भी विरोध किया।उनके बचपन का नाम ईश्वर चंद्र बंद्योपाध्याय था।संस्कृत भाषा और दर्शन में अगाध पाण्डित्य के कारण विद्यार्थी जीवन में ही संस्कृत कॉलेज ने उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि प्रदान की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com