CM ने निवास परिसर में लगाया नारियल का पौधा, कहा- 'पौधरोपण भी मानव सेवा है'

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज CM शिवराज सिंह चौहान ने निवास परिसर में नारियल का पौधा लगाया है, इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कही ये बात...
CM ने निवास परिसर में लगाया नारियल का पौधा
CM ने निवास परिसर में लगाया नारियल का पौधाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान हर दिन समय निकाल कर एक पौधा जरूर लगा रहे हैं, दैनिक संकल्प के क्रम में आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने नारियल का पौधा लगाया है, इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कही ये बात।

आज मुख्यमंत्री ने लगाया नारियल का पौधा :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- पुष्पिताः फलवन्तश्च तर्पयन्तीह मानवान्। वृक्षदं पुत्रवत् वृक्षास्तारयन्ति परत्र च॥ आज निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा, पेड़-पौधे हमें फल-फूल और पथिकों को छाया देने के अतिरिक्त अनेक औषधियां भी प्रदान कर मानव जीवन को सुखद बनाते हैं। पौधरोपण भी मानव सेवा है।

नारियल को भारतीय संस्कृति में शुभ और मंगलकारी माना गया है। नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है, जबकि नारियल के वृ​क्ष को 'कल्पवृक्ष' के नाम से भी जाना जाता है, नारियल तथा नारियल का तेल स्वास्थ की दृष्टि से बहुत उपयोगी माना गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, नारियल एक बहुवर्षी एवं एकबीजपत्री पौधा है। इसका तना लम्बा तथा शाखा रहित होता है। धार्मिक अनुष्ठानों में नारियल के फल का विशेष महत्व है। वहीं नारियल फल आयुर्वेद में भी औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

  • नारियल का पौधा ही उपयोगी माना जाता है।

  • विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों सहित नारियल का प्रयोग अनेक रोगों का दूर करने में भी किया जाता है।

  • इस पेड़ की लकड़ी का उपयोग कई प्रकार के फर्नीचर बनाने में होता है।नारियल का तेल खाना बनाने में उपयोग किया जाता है।

CM का रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी :

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है, अब तक राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई पौधे रोप चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- सीएम शिवराज' ने कई स्थानों पर लगाए पौधे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com