सीएम ने रायसेन में बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज जिलें के कई गांव में पहुंचकर भारी बारिश एवं बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
सीएम ने रायसेन में बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा
सीएम ने रायसेन में बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजाSocial Media

रायसेन, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना का संकट तेजी से बढ़ रहा है, वहीं प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से कई जिले तरबतर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में कई जिलों के गाँव में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बने थे, बता दें कि इस बीच मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने लगातार कई जिलों का दौरा किया है। अब सीएम शिवराज ने रायसेन में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत भी की।

रायसेन जिले के ढ़कना चपना (आमखेड़ा), सांची के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और फसलों के नुकसान का निरीक्षण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा-

सीएम ने बाढ़ से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 4 सितंबर को रायसेन और गैरतगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री चौहान 4 सितम्बर को दोपहर रायसेन तहसील के ग्राम पग्नेश्वर, धनियाखेड़ी, धौबाखेड़ी तथा ताजपुर में बाढ़ से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया।

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री आज रायसेन ज़िले के ग्राम ढकना चपना, मेंडकी, पगनेश्वर, धुआखेड़ी, धनियाखेड़ी, ताजपुर सूर, बूढ़ागंज और सीहोर जिले के ग्राम छीपानेर, रानीपुरा, चोरसाखेड़ी और धौलपुर पहुँच कर अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का निरीक्षण किया और सभी से चर्चा की। वही आज रायसेन ज़िले के ग्राम धनियाखेड़ी में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण किया और पीड़ित किसानों को हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com