अभियान को लेकर CM चौहान का बयान
अभियान को लेकर CM चौहान का बयान Social Media

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शहर के हर वार्ड और गांव की हर पंचायत में लगाए जा रहे शिविर: CM

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज CM ने बयान देते हुए कहा कि, इस मुख्यमंत्री जनसेवा शिविरों में अगर पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित है तो तेजी से स्वीकृति दी जा रही है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में 17 सितंबर से हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’ के नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। PM मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अभियान का आगाज़ हुआ है, ये अभियान 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

अभियान को लेकर CM चौहान का बयान :

इस अभियान को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि, 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के अंतर्गत शहर के हर वार्ड और गांव की हर पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। उन शिविरों में सरकारी अमला भी जा रहा है तथा हमारे सभी जनप्रतिनिधि, मंत्री और कार्यकर्ता भी भाग ले रहे हैं।

यह जनसेवा का महा अभियान BJP की सरकार ने शुरू किया है : CM

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, इन मुख्यमंत्री जनसेवा शिविरों में अगर पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित है तो तेजी से स्वीकृति दी जा रही है। कोई शेष न रहने पाए सब को लाभ मिले! यह जनसेवा का महा अभियान BJP की सरकार की ओर से शुरू किया गया है।

बताते चलें कि, बीते दिनों इस अभियान को लेकर की गई बैठक में सीएम शिवराज ने कहा था कि, हमारा लक्ष्य लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाकर उन्हें आनंद और संतुष्टि की अनुभूति करवाना है। इसे जनकल्याण का सबसे बड़ा अभियान बनाएं। जन-प्रतिनिधियों को अभियान की गतिविधियों से जोड़ें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। पहले शिविर में जो आवेदन प्राप्त हों, उनका परीक्षण करके दूसरे शिविर में स्वीकृति प्रदान किया जाए।

शिविरों में आमजन को यह मार्गदर्शन भी दिया जाए कि वे किस तरह योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जबलपुर, दतिया, बड़वानी, मंदसौर, शहडोल और शिवपुरी के कलेक्टर से अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com