भारत के गौरव मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर याद करते हुए CM ने किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारत के गौरव और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती हैं। इस मौके पर एमपी के सीएम ने एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर याद किया है।
एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज
एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारत के गौरव और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। एपीजे अब्दुल कलाम (A.P.J Abdul Kalam) को उनकी जयंती देश याद कर रहा है। इस मौके पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मिसाइल मैन के नाम से विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है।

CM ने एपीजी अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया है। शिवराज ने कहा- वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।- APJ Abdul Kalam, सपने देखना और उसे साकार करने का मंत्र युवाओं को देने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर नमन

भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में दिया गया आपका योगदान अविस्मरणीय है। आपके ओजस्वी विचार सदैव युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात श्रद्धेय डॉ. APJ Abdul Kalam की जयंती पर सादर नमन। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उनका बेहद सौम्य,सरल व्यवहार और आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

बताते चलें कि आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है, 15 अक्टूबर सन 1931 को रामेश्वरम (तमिलनाडु) में अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था। एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था। बता दें कि डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे थे। देश और दुनिया के कुछ विरले लोगों में से एक थे मिसाइल मैन 'कलाम' ने 27 जुलाई 2015 को अंतिम सांस ली थी। एपीजे अब्दुल कलाम को प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार- पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- भारत रत्न (1997) से सम्मानित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com