शिवराज ने उत्तराखंड के सीएम के साथ बस दुर्घटना स्थल का किया दौरा
शिवराज ने उत्तराखंड के सीएम के साथ बस दुर्घटना स्थल का किया दौराSocial Media

CM शिवराज ने उत्तराखंड के सीएम के साथ उत्तरकाशी के डामटा में बस दुर्घटना स्थल का किया दौरा

Uttarkashi Bus Accident: कल रात उत्तरकाशी के डामटा में हुई हृदय विदारक बस दुर्घटना स्थल का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साथ दौरा किया।

Uttarkashi Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित डामटा के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उत्तरकाशी जिले में हुए भीषण बस हादसे के बाद आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुर्घटनास्थल पहुंचे हैं।

शिवराज जी ने सीएम धामी के साथ दुर्घटना स्थल किया का दौरा :

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कल रात उत्तरकाशी के डामटा में हुई हृदय विदारक बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया। सीएम शिवराज ने कहा कि, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

CM ने दुर्घटना में हताहत पन्ना के भाई-बहनों के परिजनों से भेंटकर उन्हें दी सांत्वना

बता दें, सीएम शिवराज ने उत्तराखण्ड में दुर्घटना में हताहत पन्ना के भाई -बहनों के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। सीएम शिवराज ने कहा कि, दुःख की इस घड़ी में आप स्वयं को अकेला न समझें। जो चले गए, हम उन्हें वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन आपके दुःख को तो बांट सकते है। मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवारों के साथ है।

यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। अभी मैं घटनास्थल पर माननीय मुख्यमंत्री धामी के साथ हूं। हम दोनो कल शाम 7 बजे से ही संपर्क में थे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, हादसे के घायलों को उचित उपचार के लिए देहरादून में भर्ती कराया गया है और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मैं घटना स्थल पर पहुंच घटना के कारणों व मौजूदा हालातों की जानकारी ले रहा हूं। संकट की इस घड़ी में दोनों राज्य सरकारें पूर्ण रूप से पीड़ितों के साथ हैं और हम परिजनों को यथासंभव त्वरित सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। घटनास्थल पर रात भर स्थानीय प्रशासन, SDRF और NDRF की ओर से साझा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसकी मैंने स्वयं प्रति पल समीक्षा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उत्तरकाशी में हुए हृदय विदारक बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जानिए उत्तराखंड बस हादसे का पूरा घटनाक्रम

उत्तराखंड में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम को डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्तराखण्ड घूमने आये मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से मारे गये 26 लोगों और चार घायलों की प्रशासन ने आज सूची जारी की है। सूत्रों ने बताया कि, सोमवार सुबह 25 शवों को दो बसों से जौलीग्रांट लाया गया है जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया जायेगा। जबकि एक का शव अभी डामटा में रखा गया है। उसका परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की

प्रशासन ने आज सुबह मृतकों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद उम्र 50 वर्ष, सिमरिया, मेनका कटेंहा पत्नी लूले, उम्र 56 वर्ष मोहन्द्रा, हरिबाई पत्नी हरिनारायण उम्र 55 वर्ष, सांठा, उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी उम्र 59 वर्ष, अवधेश पाण्डे उम्र 62 वर्ष, पवई, राजकुमार उम्र 85 वर्ष, सांठग, रूपनारायण उम्र 62 वर्ष, सांठा, गीता बाई पत्नी राजीराम उम्र 64 वर्ष सांठा, राजकुमार पुत्र मस्तराम उम्र 39 वर्ष, ककरेटा, शीलाबाई पत्नी रामभरोसे उम्र 60 वर्ष पंडवन अमानगंज, जनक कुंवर पत्नी मानसिंह उम्र 50 वर्ष, बिजिवर छत्रपुर, जागेश्वर उम्र 60 वर्ष, सिमरिया, बांके बिहारी उम्र 60 वर्ष मोहन्द्रा, रामसजी पत्नी बांकेबिहारी उम्र 54 वर्ष, मोहन्दा, सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह उम्र 60 वर्ष, कोनी, सिमरिया, सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह उम्र 50 वर्ष, कोनी, सिमरिया, बदी शर्मा उम्र- 64 वर्ष, कुवरपुर, मोहन्द्रा, चन्द्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, उम्र 50 वर्ष, पता- कुंवरपुर, सरोजी बाई पत्नी मेनका प्रसाद उम्र 50 वर्ष, मोहन्द्रा, करन सिंह उम्र 60 वर्ष, चखला सिमरिया जिला पन्ना (म0प्र0) की हादसे मे मौत हो गई।

इसके साथ, शकुन्तला पत्नी अवधेश उम्र 58 वर्ष, पवई, हरिनारायण दुबे उम्र 61 वर्ष, सांठा, रामभरोसे उम्र 60 वर्ष, पता पंडोन, सुनवानी, दिनेश कुमार उम्र 60 वर्ष, पता-सांठा सिमरिया, राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह उम्र 65 वर्ष, पता-सांठा सिमरिया, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) के अलावा, विक्रम बोरा (परिचालक) पुत्र केशर सिंह बोरा, 29 वर्ष, पता- पपगढ़, नैनी जिला- अल्मोडा (उत्तराखण्ड) की भी मौत हुई है। परिचालक का शव अभी डांटा में ही है। उसके परिजन वहाँ आ रहे हैं। यहीं शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया जाना है। अन्य शवों का अस्पताल, देहरादून में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके अलावा, चार घायल उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, उम्र 63 वर्ष, चखला सिमरिया, हकिराजा पत्नी उदय सिंह, 69 वर्ष, सिमरिया, राजकुमार पुत्र नामालूम, उम्र 58 वर्ष सभी निवासी जिला पन्ना, मध्यप्रदेश, बस चालक हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह, 45 वर्ष, गंगोलीहाट को मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती किया गया है।

शिवराज ने उत्तराखंड के सीएम के साथ बस दुर्घटना स्थल का किया दौरा
उत्तराखंड : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस के खाई में गिरने से 25 यात्रियों की मौत

सीएम ने की 5-5 लाख पीएम ने 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। CM ने कहा कि घायलों का इलाज फ्री हो, इसकी भी व्यवस्था करेंगे। वहीं देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ हादसा :

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान देते हुए कहा कि, ड्राइवर ने बताया कि, स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ लेकिन फिर भी हमने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। चारधाम यात्रा में लोगों का आना-जाना सुरक्षित हो इसके लिए हम लगातार रजिस्ट्रेशन का काम कर रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के साथ हम घटनास्थल पर जाकर आए हैं, मुख्यमंत्री ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। माननीय मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है। मैं उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

उत्तरकाशी डामटा दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

  • 07732-181

  • 07732-250204

  • 07732-252342

यहाँ देखिये उत्तराखंड बस हादसे की ये तस्वीरें...

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com