मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोकPriyanka Yadav-RE

CM शिवराज ने यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में कोरोना महासंकटकाल के बीच दुःखद खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

चेतन चौहान के निधन पर सीएम ने दुख जताया ट्वीट कर कहा है कि पूर्व क्रिकेटर, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन चौहान जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध और दु:खी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

CM एवं अन्य नेताओं ने चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया :

मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कई नेताओं ने भी चेतन चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। चेतन चौहान का कोरोना संबंधित दिक्कतों के कारण रविवार को निधन हो गया।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा

महान क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन बहुत आहत है। ईश्वर अपने श्रीचरणों में पुण्यात्मा को स्थान दें और पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ॐ शांति

बता दें कि रविवार को पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के होम गार्ड मंत्री चेतन चौहान का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है, 73 साल के पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के होम गार्ड मंत्री चेतन चौहान ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शाम को अंतिम सांस ली है और वे कोरोना वायरस के चपेट में भी थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com