CM शिवराज ने चंद्रयान-1 मिशन के 12 साल पूरे होने पर देशवासियों को दी बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज के दिन चंद्रयान-1मिशन को प्रमोचित किया गया था, चंद्रयान-1 मिशन के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ISRO की पूरी टीम व समस्त देशवासियों को बधाई दी है।
CM ने चंद्रयान-1 मिशन के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई
CM ने चंद्रयान-1 मिशन के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई Syed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए आज का दिन बेहद खास है। बता दें कि आज से 12 साल पहले इसरो ने चंद्रयान-1 (भारत का प्रथम चंद्र मिशन) को 22 अक्टूबर 2008 को प्रमोचित किया गया था। इस अंतरिक्ष यान में भारत, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्वीडन और बुल्गारिया में निर्मित 11 वैज्ञानिक उपकरणों को भी लगाया गया था। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए बेहद खास दिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी है।

सीएम ने चंद्रयान-1 मिशन के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई :

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रयान-1 (भारत का प्रथम चंद्र मिशन) के 12 साल पूरे होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की पूरी टीम व समस्त देशवासियों को बधाई दी है। आज यानि 22 अक्टूबर 2008 को ISRO ने भारत के पहले चंद्रमा मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया था। चंद्रयान-1 मिशन के 12 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी है।

भारत के चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिंग :

आपको बताते चलें कि चंद्रयान-1 की सफलता के बाद ही भारत ने चंद्रयान -2 और मंगलयान जैसे मिशन का सपना देखा और सफलता हासिल की। इस तरह चंद्रयान -1 ने अंतरिक्ष में भारत के महाशक्ति बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये भारत का चांद पर पहला मिशन था और जिसमें पहली बार में ही कामयाबी मिल गई थी। वहीं अगस्त में चंद्रयान-2 को भी भेजा गया था। जो 99 फीसदी सफल रहा था। इसरो स्पेस एजेंसी ने चंद्रयान-1 को चांद पर पहली बार भेजने में कामयाब रहा था। बता दें कि 22 अक्टूबर 2008 को हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चंद्रयान 1 मिशन को लॉन्च किया था, जो 8 नवंबर को चांद की कक्षा पर पहुंचा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com