शिवराज सिंह चौहान ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
शिवराज सिंह चौहान ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीPriyanka Yadav-RE

सीएम शिवराज ने 'पीएम मोदी' को दी जन्मदिवस पर आत्मीय बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का लगा तांता।

मध्यप्रदेश। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वाँ जन्मदिन है, इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बताते चलें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। देश और प्रदेश के नेताओं समेत अन्य लोग मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले उमड़ पड़े हैं।

शिवराज ने दी जन्मदिन की बधाई :

प्रार्थयामहे भव शतायुषी। ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु, राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले संकल्पित कर्मयोगी, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए अविराम कार्य करने वाले मां भारत के सच्चे सेवक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस पर आत्मीय बधाई!

स्वयं को प्रधानसेवक मानकर राष्ट्र उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करने वाले विनम्र प्रधानमंत्री ने देश को एक नये आत्मविश्वास, गौरव और गर्व से भर दिया है। अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी देश 'आत्म निर्भर भारत' के महान मंत्र को साधने के लिए संकल्पित है।

आगे शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370, तीन तलाक के अभिशाप से देश को मुक्त कर श्रीराम मंदिर के निर्माण व देश में स्वच्छता की अलख जगाने का अभूतपूर्व कार्य किया, आइये, हम सब भी स्वच्छता के प्रयास, गरीबों की सेवा, नियमों के पालन के माध्यम से उन्हें जन्मदिन का उपहार दें।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि माँ भारती के सच्चे सपूत और करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। नया भारत आपके निर्णायक नेतृत्व में आत्मनिर्भर होकर विश्व गुरु बने। ईश्वर से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने देश में दशकों से चली आ रही पेचीदा समस्याओं का ऐतिहासिक और स्थायी समाधान निकालकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। राष्ट्र सेवा के प्रति आपका दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com