हिमाचल दिवस पर सीएम ने देवभूमि के नागरिकों को दी आत्मीय बधाई, की ये कामना

भोपाल, मध्यप्रदेश। हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है, देव भूमि हिमाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी बधाई।
हिमाचल दिवस पर सीएम ने दी बधाई
हिमाचल दिवस पर सीएम ने दी बधाईPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक ओर जहां देश कोरोना महामारी के संक्रमण की मार सह रहा है वहीं, दूसरी तरफ कई खबरों का सिलसिला जारी है। इस बीच ही आज यानि 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस है जिस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई, सीएम ने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर सभी हिमाचलवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए दी बधाई

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हिमाचल दिवस की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और देवभूमि के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि देवताओं के आशीर्वाद से धन्य हिमाचल दिवस प्रदेश में विकास की गंगा अविराम बहती रहे और नागरिकों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि एवं आनंद उत्तरोत्तर बढ़ता रहे, यही शुभकामनाएं!

राज्य के निरंतर विकास और सुख समृद्धि की कामना करता हूं।

सीएम ने की ये कामना-

हिमाचल प्रदेश :

बता दें कि हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है “बर्फ से ढका हुआ क्षेत्र”। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत स्थित है वहीं, हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषाएँ हिंदी और संस्कृत हैं, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं।

आपको बताते चलें कि, हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है, स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था, बाद में 25 जनवरी सन 1950 को हिमाचल को 'ग' श्रेणी का राज्य बनाया गया। वहीं, 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया, सन 1970 को संसद ने हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया तथा 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया, बता दें कि प्राकृतिक सौंदर्य व खूबसूरत हसीन वादियों से घिरा हिमाचल प्रदेश में अत्यंत मनोरम, मनोहारी और चमत्कारी परिदृश्य देखने को मिलते हैं और आज का दिन इस राज्‍य के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com