सीएम ने सौभाग्य के पर्व 'डोल ग्यारस' की दी हार्दिक बधाई
सीएम ने सौभाग्य के पर्व 'डोल ग्यारस' की दी हार्दिक बधाईPriyanka Yadav-RE

Dol Gyaras 2020: सीएम ने सौभाग्य के पर्व 'डोल ग्यारस' की दी हार्दिक बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज परिवर्तिनी एकादशी व्रत यानी डोल ग्यारस है। इस खास पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज (29 अगस्त 2020) को परिवर्तिनी एकादशी व्रत यानी डोल ग्यारस है। इस खास पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और देश में सबके जीवन में शुभ, सुख, सौभाग्य में वृद्धि हो। सभी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें, यही कामना!

शिवराज ने ट्वीट कर दी डोल ग्यारस की बधाई-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा 'सौभाग्य के पर्व डोल ग्यारस की हार्दिक बधाई। मंगल और कल्याण के इस पर्व पर प्रभु के पुण्य चरणों में बारंबार प्रणाम और यही प्रार्थना कि उनकी कृपा की अमृत वर्षा होती रहे। प्रदेश और देश में सबके जीवन में शुभ, सुख, सौभाग्य में वृद्धि हो।

सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला ये व्रत माना गया है :

बता दें कि देशभर में आज 29 अगस्त 2020 को परिवर्तिनी एकादशी व्रत यानी डोल ग्यारस मनाया जा रहा है। बता दें कि भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का पूजा की दृष्टि से विशेष महत्व है। परिवर्तिनी एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है।

बता दें कि डोल ग्यारस भगवान कृष्ण के रूप में जन्मे हरि की जलवा पूजन या सूरज पूजा की याद के रूप में मनाया जाता है। इस साल डोल ग्यारस शनिवार को मनाया जाएगा। आपको बताते चलें कि डोल ग्यारस को परिवर्तिनी एकादशी या जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता यशोदा ने श्री कृष्ण का जलवा पूजन किया था। इसी मान्यता के कारण डोल ग्यारस का त्योहार मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com