मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसे पर CM ने जताया दुःख, की प्रार्थना

Bhopal, Madhya Pradesh: मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार और घर ढहने से कई लोगों की मौत हो गई है, एमपी के सीएम ने मुंबई में भूस्खलन के कारण नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया है।
मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में हादसा
मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में हादसा Syed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच भी हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, रोजाना कहीं न कहीं से दुर्घटना की खबर सामने आ रही हैं, इस बीच अब मुंबई में हुआ दर्दनाक हादसा, बता दें कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार और घर ढहने से कई लोगों की मौत हो गई है, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में भूस्खलन के कारण नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट करके जताया दुःख-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में भूस्खलन के कारण एक दर्जन से अधिक नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। CM चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा- मुंबई में 14 नागरिकों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार मिला। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

घटना मुंबई की है, मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है, मुंबई के चेंबूर में जहां एक दीवार गिरने से हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं विक्रोली में भारी बारिश के बाद एकमंजिला मकान ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गयी है। चेंबूर और विक्रोली में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि मुंबई शहर के उपनगरीय इलाकों में आधी रात में भारी बारिश का कहर दिखाई दिया, भारी बारिश की वजह से चेंबूर के वाशीनाका इलाके में घरों के पीछे की बड़ी दीवार घरों पर आ गिरी, इस दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़े- मुंबई में भारी बारिश साथ लाई तबाही- भूस्खलन से 2 दर्दनाक हादसे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com