सीएम ने भोपाल को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी है, सीएम ने भोपाल के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण।
CM शिवराज ने भोपाल को दी करोड़ों की सौगात
CM शिवराज ने भोपाल को दी करोड़ों की सौगातPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने राजधानी भोपाल को करोड़ों की सौगात दी है, आज यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। बता दें कि सीएम ने पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, जाटखेड़ी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये ट्रांसफर स्टेशन, शिरिन नदी स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और आर्च ब्रिज का लोकार्पण किया।

विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नवनिर्मित स्मार्ट रोड का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ श्यामला हिल्स में नवनिर्मित स्मार्ट पार्क और पॉलिटेक्निक चौराहा से भारत माता चौराहा के बीच नवनिर्मित स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण

सीएम ने जाटखेड़ी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल के जाटखेड़ी में ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन का प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

स्टील आर्च ब्रिज का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति आर्च ब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन के साथ किया, फिर मुख्यमंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष और मंत्रीगण व जनप्रतिनिधियों के साथ भोपाल के बड़े तालाब पर रु. 39.80 करोड़ की लागत से निर्मित रानी कमलापति आर्च ब्रिज का लोकार्पण किया, यह ब्रिज गिन्नौरी को कमलापति विसर्जन घाट होते हुए बीआरटीएस कॉरिडोर से जोड़ेगा।

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के शिरीन नदी स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रानी कमलापति की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम भी निर्विघ्न सम्पन्न नहीं करने दिया था, हमने तय किया है कि रानी कमलापति की स्मृति में पुनः एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसके साथ ही प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में मेला भी लगाया जाएगा। हमारे भोपाल के जैसा अद्भुत शहर दुनिया में और कहीं नहीं है, भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी है। इसके लिए भोपालवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

आगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस सरकार के समय विकास के सभी कार्य रुक गए थे, हमारी सरकार बनते ही वे सभी कार्य पुनः प्रारम्भ हुए, अगले पाँच साल में कितने विकास के कार्य भोपाल में करना हैं, इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है।

भोपाल मध्य प्रदेश ही नहीं देश का मॉडल शहर बनाना है, ये विकास कार्य उसी तारतम्य में कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com