हरिद्वार में CM शिवराज
हरिद्वार में CM शिवराज Social Media

हरिद्वार में CM शिवराज- हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया

CM शिवराज आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित बाल्टिक शिक्षा व संस्कृति केंद्र देखने पहुंचे, विश्वविद्यालय परिसर में हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया और इसकी कार्यशैली को जाना।

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं, अब वे अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ धर्मनगरी हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान CM शिवराज आज प्रातः देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र देखने पहुंचे।

CM शिवराज ने हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केंद्र का किया अवलोकन :

इस अवसर पर CM शिवराज सिंह चौहान के साथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या भी मौजूद रहे और उन्‍होंने CM शिवराज को सेंटर में रखे ग्रंथों, वेद, पुराणों के अनुवाद आदि तथा संस्कृति को सहेजने, सँवारने किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या के साथ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया एवं इसकी कार्यशैली को जाना।

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ''देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने अद्भुत प्रयास किया है। बाल्टिक सेंटर में संरक्षित ग्रंथों, वेद, पुराणों के अनुवाद आदि,संस्कृति को सहेजने, सँवारने के लिए किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। संस्कृति को जीवंत रखने के लिए किए जा रहे कार्य महत्वपूर्ण हैं।''

  • अद्भुत है हमारी संस्कृति। प्राचीन काल में देव भाषा संस्कृत के विश्व के विभिन्न देशों व क्षेत्रों में उपयोग होने के अमिट निशान आज भी मिलते हैं। आज प्रातः देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

  • प्रशंसनीय पहल है कि, जो जिन राष्ट्रों का आधार सनातन धर्म, योग, यज्ञ और हिंदू संस्कृति रही है, वह भारत के साथ जुड़कर अपनी सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित रखते हुए संस्कृत और संस्कृति की ओर लौट रहे हैं।

  • पूज्य गुरुदेव की कृपा से भारतीय संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में था।हर जगह वह पदचिन्ह आज भी दिखाई देते हैं।बालटिक देशों में,जहां भाषाई व सांस्कृतिक समानता है,उन देशों में यह सेंटर काम कर रहा है।गुरुदेव के आशीर्वाद से भारत व इन देशों को जोड़ने का प्रयास हुआ है वह अभिनंदनीय है।

  • बाल्टिक देशों में यज्ञ, मंत्रों का उच्चार या फिर कर्मकांड हो। वह सारे कार्य इन प्रयासों से फिर यशस्वी हुए हैं। लिथवेनिया का प्रतिनिधिमंडल इस केंद्र पर आता रहता है और उनके नागरिक यज्ञ आदि की शिक्षा ले रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com