CM ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
भोपाल, मध्यप्रदेश। 24 नवंबर यानि आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रथम पुण्यतिथि है, 14 जुलाई सन 1929 को जन्मे कैलाश जोशी का निधन 24 नवंबर को हो गया था। कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वामी दयानंद नगर स्थित दीपक जोशी जी के निवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट-
शिवराज ने कहा कि भाजपा के पितामह, हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जी सदैव अपने उच्च विचारों के माध्यम से हमें जनसेवा के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सच्चे जनसेवक श्रद्धेय स्व.कैलाश जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि मध्यप्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे कैलाश जोशी का 26 साल में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। इसके बाद 26 जून 1977 को कैलाश जोशी 14वें मुख्यमंत्री बने, यह पहले ही मुख्यमंत्री थे, जो गैर-कांग्रेसी थे। 17 जनवरी 1978 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। वे जनसंघ के समय संगठन को मध्य प्रदेश में मजबूत करने के लिए काम करते रहे थे। 24 नवंबर को कैलाश जोशी का निधन हो गया था।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।