महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि और काशीराम शास्त्री की जयंती
महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि और काशीराम शास्त्री की जयंतीSocial Media

महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि और केशवराम काशीराम शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि और केशवराम काशीराम शास्त्री की जयंती है, इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि और विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य केशवराम काशीराम शास्त्री की जयंती पर देश उन्हें याद कर शत-शत नमन कर रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा-

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- साहित्य अकादमी, पद्मश्री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखिका महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।मातृछवि, अग्निगर्भ, नटी, जंगल के दावेदार, मीलू के लिए, मास्टर साहब जैसी आपकी अमूल्य रचनाएं सदैव साहित्य जगत को सुवासित करती रहेंगी।

पद्मश्री व पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन। माहेश्वर, झांसी की रानी जैसी आपकी रचनाएं साहित्य जगत को सदैव सुरभित करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका थीं महाश्वेता देवी :

बता दें, आज ही के दिन महान लेखिका और समाजसेविका महाश्वेता देवी का निधन हुआ था। महाश्वेता देवी एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका थीं। उन्हें 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

काशीराम शास्त्री की जयंती पर सीएम ने किया ट्वीट :

काशीराम शास्त्री की जयंती पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक सदस्य, पद्मश्री,भारतमार्तंड, विद्यावाचस्पति सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित स्व.केशवराम काशीराम शास्त्री जी की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं। आपके प्रखर व ओजस्वी विचार सदैव भारत की युवा पीढ़ियों को राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक सदस्य थे काशीराम शास्त्री :

केशवराम काशीराम शास्त्री का जन्म 28 जुलाई 1905 को गुजरात के जूनागढ़ जिले के मंगरोल में हुआ था, केशवराम काशीराम शास्त्री विश्व हिन्दू परिषद के वह संस्थापक सदस्य थे। वे एक जानमाने साहित्यकार और इतिहासकार थे। महामहर्षि पू. के.का. शास्त्री को भारतमार्तंड, विद्यावाचस्पति, पद्मश्री, महामहोपाध्याय, भाषा भास्कर जैसी कितनी ही पदवियां प्राप्त हुई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com