पं. विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथि
पं. विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथिSocial Media

पं. विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने किया याद, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथि है, भातखण्डे की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भातखंडे संगीत-शास्त्र की रचना कर शास्त्रीय संगीत का पुनर्जागरण करने वाले महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथि है। शास्त्रीय संगीत के विद्वान, विष्णुनारायण भातखण्डे की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे पंडित विष्णु नारायण भातखंडे

बता दें, 19 सितंबर 1936 को तीन साल की लंबी बीमारी के बाद भारतीय शास्त्रीय संगीत के इस महान विद्वान का निधन हो गया था। पंडित विष्णु नारायण भातखंडे हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।भातखंडे आधुनिक भारत में शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं ,जिन्होंने शास्त्रिय संगीत के विकास के लिए भातखंडे संगीत-शास्त्र की रचना की तथा कई संस्थाएँ तथा शिक्षा केन्द्र स्थापित किए। इन्होंने इस संगीत पर प्रथम आधुनिक टीका लिखी थी।

पंडित विष्णु नारायण भातखंडे ने संगीतशास्त्र पर "हिंदुस्तानी संगीत पद्धति" नामक ग्रन्थ चार भागों में प्रकाशित किया और ध्रुपद, धमार, तथा ख्यात का संग्रह करके "क्रमिकपुस्तकमालिका" नामक ग्रंथ छह भागों में प्रकाशित किया।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- प्रचलित व अप्रचलित रागों को थाट-राग पद्धति में स्थापित कर संगीत को समृद्ध करने वाले संगीत शास्त्र के प्राणदाता,पं.विष्णु नारायण भातखंडे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। लक्ष्य संगीतम,अभिनव राग मंजरी,रागमाला जैसी पुस्तकें सदैव संगीत जगत की समृद्धि का आधार रहेंगी।

आधुनिक भारत में शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण के अग्रदूत पंडित विष्णुनारायण भातखंडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। शास्त्रीय संगीत को नई दिशा प्रदान करने के लिए आप सदैव स्मरण किए जाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मंत्री सारंग ने भी किया ट्वीट :

पं. विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा है कि, महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु नारायण भातखंडे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपने न केवल आधुनिक भारत में शास्त्रीय संगीत के पुनः जागृत किया अपितु भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई दिशा भी प्रदान की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com