Bhopal के स्मार्ट उद्यान में CM शिवराज ने बादाम का पौधा रोपा

भोपाल के स्मार्ट उद्यान में मध्‍यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बादाम का पौधा लगाया।
Bhopal के स्मार्ट उद्यान में CM शिवराज ने बादाम का पौधा रोपा
Bhopal के स्मार्ट उद्यान में CM शिवराज ने बादाम का पौधा रोपाPriyanka Sahu- RE

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। ऑक्सीजन बनाने एवं पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण करना बहुत आवश्यक है। इसी के चलते मध्‍यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश को हरा भरा बनाने हेतू 'One Plant A Day' के तहत हर दिन समय निकाल कर एक पौधा जरूर लगा रहे हैं। अभी तक वे कई पौधे लगा चुके हैं और आज 15 सितंबर को उन्‍होंने पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट उद्यान में बादाम का पौधा रोपा है।

भोपाल के स्मार्ट उद्यान में लगाया बादाम का पौधा :

इस बारे में CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा- आज भोपाल के स्मार्ट उद्यान में बादाम का पौधा रोपा है। मैं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में जनदर्शन के लिए जा रहा हूँ। वहाँ लोगों की समस्याएँ सुनता हूँ और उनका तत्काल निराकरण करता हूँ। मैं गरीब जनता के जीवन को सुधारने के लिए और उनकी सेवा के लिए लगातार कार्यरत हूँ।

इसके अलावा CM शिवराज ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा- आज जोबट में कार्यक्रम से पूर्व गणमान्य साथियों के साथ पौधा लगाया। पेड़-पौधेे ही खुशहाली और समृद्धि का आधार हैं। जहां हरियाली होगी, वहीं उत्तम स्वास्थ्य और लोगों के जीवन में आनंद होगा। आइये, समृद्धि और शाश्वत आनंद के लिए पौधरोपण करें।

प्रतिदिन एक पौधा लगाने का लिया संकल्प :

बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए और वृक्षारोपण करें। तो वहीं, पौधारोपण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'One Plant A Day' यानी प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com