भोपाल के स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज ने लगाया बादाम का पौधा, की ये अपील

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने सुरक्षाकर्मी और पार्क के कर्मचारियों के साथ आज राजधानी के स्मार्ट पार्क में बादाम का पौधा लगाया है।
भोपाल के स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज ने लगाया बादाम का पौधा
भोपाल के स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज ने लगाया बादाम का पौधाDeepika Pal - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संकल्प के साथ रोजाना एक पौधा लगाया जा रहा है तो वहीं सीएम चौहान द्वारा प्रदेशवासियों से अपील भी की जा रही है कि, वे भी पर्यावरण संरक्षण से बचाव के लिए प्रतिदिन एक पौधा लगाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने स्मार्ट पार्क में लगाया पौधा

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाकर्मी और पार्क के कर्मचारियों के साथ आज राजधानी के स्मार्ट पार्क में बादाम का पौधा लगाया है। जहां सीएम चौहान ने बादाम का महत्व बताते हुए कहा कि, बादाम 'Vitamin-E' का सबसे अच्छा सोर्स है। यह दिमाग और हृदय को स्वस्थ रखता है। वहीं आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, आप अपने जन्मदिन और अपनों की स्मृति में पौधरोपण अवश्य कीजिये। हम सबके प्रयास से ही यह धरती हरी-भरी और हमारे लिए अधिक उपयोगी होगी।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ सीएम ने लगाए थे पौधे

इस संबंध में बताते चलें कि, 23 मार्च को भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर राजधानी के स्मार्ट पार्क में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मिलकर बरगद और सतपर्णी का पौधा लगाया था। वहीं आपको बताते चलें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है अब तक राजधानी भोपाल में कई पौधों का रोपण किया जा चुका है। पौधारोपण के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संदेश देने के साथ प्रेरित भी किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co