भोपाल स्टेट हैंगर परिसर में CM शिवराज ने चंपा का पौधा रोपा

भोपाल स्टेट हैंगर परिसर में CM शिवराज ने चंपा का पौधा रोपा और ट्वीट कर कहा- हर पौधे में जीवन है, जीवन देने की शक्ति है। प्राणवायु देने वाले वृक्षों को रोपित व पोषित करें।
भोपाल स्टेट हैंगर परिसर में CM शिवराज ने चंपा का पौधा रोपा
भोपाल स्टेट हैंगर परिसर में CM शिवराज ने चंपा का पौधा रोपाTwitter

हाइलाइट्स :

  • MP के CM शिवराज ने प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया

  • CM शिवराज सिंह ने भोपाल स्टेट हैंगर परिसर मेंं पौधा लगाया

  • One Plant A Day के तहत आज शिवराज सिंह ने चंपा का पौधा रोपा

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश को हरा भरा बनाने हेतु 'One Plant A Day' के तहत हर दिन एक पौधा लगा रहे हैं और आज 20 अक्‍टूबर को उन्‍होंने भोपाल स्टेट हैंगर परिसर मेंं चंपा का पौधा लगाया।

हर पौधे में जीवन है, जीवन देने की शक्ति है :

पर्यावरण को बचाने के लिए देश के नेता व अन्‍य लोग पेड़ पौधे लगाने हेतु पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। इसी के चलते CM शिवराज प्रतिदिन पौधा लगाने के क्रम में आज बुधवार को भोपाल स्टेट हैंगर परिसर मेंं चंपा का पौधा लगाया और इस बारे में ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा- भोपाल स्टेट हैंगर परिसर में चंपा का पौधा रोपा। हर पौधे में जीवन है, जीवन देने की शक्ति है। प्राणवायु देने वाले वृक्षों को रोपित व पोषित करें। पेड़-पौधों से समृद्ध धरा पर ही शुद्ध वायु, अमृत रूपी जल मिलेगा। आइये, छाया के साथ अंतर्मन तक को सुख देने वाले पौधे रोपें।

बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, विश्व को बचाने, धरती के अस्तित्व को बचाने एवं मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए धरती को रहने लायक करना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण करना बेहद अनिवार्य है। ऐसे में मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है। उन्‍होंने नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'One Plant A Day' यानी प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था।

इसी दिन से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है। अभी तक राजधानी भोपाल में कई जगहों पर कई पौधों का रोपण कर चुके हैं। साथ ही वे इस दौरान लोगों से पौधों की देखभाल की भी अपील कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com