मुख्यमंत्री शिवराज ने आज स्मार्ट पार्क में लगाया गूलर का पौधा, की ये अपील

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में गूलर का पौधा लगाया है, मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से पौधरोपण कर धरा को समृद्ध बनाने की अपील की है।
शिवराज ने आज स्मार्ट पार्क में लगाया गूलर का पौधा
शिवराज ने आज स्मार्ट पार्क में लगाया गूलर का पौधाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां शिवराज सरकार प्रदेश को 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' बनाने के लिए कई योजनाओं को लेकर नई-नई व्यवस्था बना रही है वही दूसरी तरफ इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष पर्यन्त प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है, इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल की स्मार्ट रोड के निकट स्मार्ट पार्क में गूलर का पौधा लगाया है।

सीएम ने स्मार्ट पार्क में गूलर का पौधा लगाया :

बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में आज राजधानी भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर स्थित स्मार्ट पार्क में आज गूलर का पौधा लगाकर कहा कि गूलर रक्तस्राव रोकने, मूत्र रोग, डायबिटीज तथा शरीर की जलन से मुक्ति दिलाने में बहुत उपयोगी होता है। आप भी पौधरोपण कीजिए और धरा को समृद्ध बनाइये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से पौधरोपण कर धरा को समृद्ध बनाने की अपील की है।

पेड़ लगाकर मनाऊंगा जन्मदिन: शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वे अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाएंगे और लोगों से भी यही प्रार्थना करेंगे कि वह भी किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ जरूर लगाएं, क्योंकि पेड़ हैं, तो प्राणवायु है, प्राणवायु है, तो जीवन है।

सीएम चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा

वनक्षेत्र को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करें, हम पेड़ लगाएंगे तो अपने लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश, देश और दुनिया के लिए भी लगाएंगे, मेरी प्रार्थना है कि मेरे इस जन्मदिन की खुशी फूलमाला और बुके से स्वागत करके न मनाएं, इसके बजाय एक पेड़ लगाएँ। ज़रूरी नहीं है मेरे जन्मदिन पर ही लगाएं। आप अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा- पेड़ है तो प्राणवायु है, प्राणवायु है तो जीवन है। इसलिए वृक्ष भी जीवन है। मैं अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर ही मनाऊंगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com