दिल्‍ली के NDMC पार्क में CM शिवराज ने लगाया नींबू का पौधा
दिल्‍ली के NDMC पार्क में CM शिवराज ने लगाया नींबू का पौधाSocial Media

दिल्‍ली के NDMC पार्क में CM शिवराज ने लगाया नींबू का पौधा

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित एन.डी.एम.सी पार्क में नींबू का पौधा रोपा और धरा को समृद्ध बनाने की अपील की।

भाेेपाल, मध्‍य प्रदेश। पौधारोपण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज बुधवार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा नई दिल्‍ली स्थि‍त एन.डी.एम.सी पार्क में पौधा लगाया है।

धरा को समृद्ध बनाने की अपील की :

दरअसल, मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौधरोपण के ज़रिए लोगों को पर्यावरण ​बचाने का मैसेज दे रहे हैं। CM जब भी पौधा लगाते हैं आम लोगों से ये अपील करते हैं कि वो भी पौधे ज़रूर लगाएं। तो वहीं, आज उन्‍होंने एन.डी.एम.सी पार्क में नींबू का पौधा लगाया है और इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से जीवन रूपी पौधों को रोपकर मानव जीवन और धरा को समृद्ध बनाने की अपील भी की।

आज नई दिल्ली के एनडीएमसी पार्क में नींबू का पौधा रोपा। पौधे लगाने का एक अनूठा और अप्रतिम सुख है। साथ इससे पर्यावरण की सेवा और भावी पीढ़ियों को हरी- भरी और समृद्ध धरती देने का विशिष्ट आनंद निहित है। आइए, इस सुख को संयुक्त प्रयास से और बढ़ाएं, पौधे लगाएं।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान One Plant A Day के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण कर रहे हैं। त्वचा के लिए नींबू फायदेमंद बताया गया है। यह पाचन क्रिया को ठीक रखने में मददगार होता है। इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार नींबू में विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए, जिसके लिए जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें। प्रकृति के संरक्षण से ही जीवन संभव है। पौधरोपण से नदियां, जंगल, जीव-जंतु और हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। इसी के चलते MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com